शुभमन गिल ने अपने ऐतिहासिक दोहरे शतक से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत बनाए 10 रिकॉर्ड, कोहली- मैक्सवेल को भी पछाड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर एक दो नहीं बल्कि 10 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिनमें से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। सभी रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से पढ़िए।

shubman gill record
शुभमन गिल के रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इतिहास के सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 133 गेंदों में 223 रनों की पारी के साथ एक दो नहीं बल्कि 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन को पछाड़कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वे पूरी दुनिया में वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में चेज करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। गिल ने इस मामले में सौम्य सरकार को पीछे छोड़ा है। वनडे में रन चेज करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में गिल ने अन्य बल्लेबाजों समेत विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा है। ग्लेन मैक्सवेल को भी इसी मामले में पछाड़ा है।

इसी तरीके से भारतीय कप्तान ने इस अपनी ताबड़तोड़ पारी से एक दो नहीं बल्कि 10 रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके सभी रिकॉर्डों की लिस्ट नीचे पहले संक्षेप में फिर विस्तार से दी जा रही है।

दोहरा शतक जड़ने के बाद गिल के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड

1. ODI में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। (117 गेंदों में) ईशान के 126 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

2. ODI में दो दोहरा शतक बनाने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे प्लेयर बनने का रिकॉर्ड। (2023 में NZ के खिलाफ 208 और 2026 WI के खिलाफ 223 रन)

3 दो लगातार वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड। ( 333 (110 और 223*)

4. 2022 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड। (10 बार)

5. लिस्ट ए क्रिकेट में चेज करते हुए सर्वाधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड। (सोम्य सरकार के 208 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा)

6. वनडे क्रिकेट में तीसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

7. वनडे क्रिकेट में रन चेज में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

8. वनडे में रन चेज करते हुए भारत के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड। (धोनी के 183 नाबाद का रिकॉर्ड तोड़ा और कोहली को भी पछाड़ा)

9. भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

10. भारत के लिए वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड।

रिकॉर्ड नंबर 1 का विस्तार

सबसे तेज़ ODI दोहरे शतक (गेंदों के आधार पर), शुभमन गिल टॉप पर

117 शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026

126 ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम 2022

128 ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफ़गानिस्तान, वानखेड़े 2023

136 पथुम निसंका बनाम अफ़गानिस्तान, पल्लेकेले 2024

138 क्रिस गेल बनाम ज़िम्बाब्वे, कैनबरा 2015

रिकॉर्ड नंबर 2 का विस्तार

ODI में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे बैटर

रोहित शर्मा 3

शुभमन गिल

अन्य सब 1-1

रिकॉर्ड नंबर 3 का विस्तार

लगातार दो वनडे पारियों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर, गिल नंबर 2 पर

342 मार्टिन गुप्टिल (105 और 237*) 2015 में

333 शुभमन गिल (110 और 223*) 2026 में

324 शुभमन गिल (116 और 208) 2023 में

316 रोहित शर्मा (52 और 264) 2014 में

316 शॉन विलियम्स (174 और 142) 2023 में

रिकॉर्ड नंबर 4

2022 से वनडे में सबसे ज़्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर, गिन नंबर 1

10 शुभमन गिल

9 विराट कोहली/ ट्रेविस हेड

8 साई होप/ कुशल मेंडिस

रिकॉर्ड नंबर 5

गिल का 223* रन का स्कोर, लिस्ट A क्रिकेट में रन चेज़ (लक्ष्य का पीछा करते हुए) के दौरान बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसने 2019 में ढाका प्रीमियर लीग में सौम्य सरकार के नाबाद 208 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

रिकॉर्ड नंबर 6

वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर, गिल तीसरे स्थान पर

264 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, कोलकाता 2014

237* मार्टिन गुप्टिल बनाम वेस्टइंडीज़, वेलिंगटन 2015

223* शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026

219 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज़, इंदौर 2011

215 क्रिस गेल बनाम ज़िम्बाब्वे, कैनबरा 2015

रिकॉर्ड नंबर 7

वनडे में रन चेज़ करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर, गिल नंबर वन पर

223* शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026

201* ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफ़गानिस्तान, वानखेड़े 2023

193 फ़खर ज़मान बनाम दक्षिण अफ़्रीका, जोहान्सबर्ग 2021

185* शेन वॉटसन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2011

183* महेंद्र सिंह धोनी बनाम श्रीलंका, जयपुर 2005

183 विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, मीरपुर 2012

रिकॉर्ड नंबर 8

गिल 186* - वनडे में रन चेज़ करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर। इन्होंने 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ़ एमएस धोनी के नाबाद 183 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। विराट कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में 183 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा।

रिकॉर्ड नंबर 9

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज़ 150 रन (गेंदों के हिसाब से), गिल टॉप पर

89 शुभमन. गिल बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026

103 ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम 2022

106 विराट कोहली बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम 2023

108 शुभमन. गिल बनाम अफ़गानिस्तान, लखनऊ 2026

रिकॉर्ड नंबर 10

वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

258 तेंदुलकर – गांगुली बनाम केन्या, पार्ल 2001

255 रोहित – गिल, गुवाहाटी 2026

252 तेंदुलकर – गांगुली बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS 1998

231 शिखर – रहाणे बनाम श्रीलंका, कटक 2014

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शुभमन गिल ने अपने ऐतिहासिक दोहरे शतक से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत बनाए 10 रिकॉर्ड