T20 विश्व कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या बोले- मैंने खुद से जो वादा किया था, वो सच हो गया है

Mar 10, 2026 09:39 am ISTVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है और यह टीम की सफलता की बस शुरूआत है।

T20 विश्व कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या बोले- मैंने खुद से जो वादा किया था, वो सच हो गया है

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। हार्दिक पांड्या ने कहा है कि एक और टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है। ऑलराउंडर ने यह भी कहा है कि यह टीम की सफलता की बस शुरुआत है। पांड्या ने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरदस्त स्पेल डाले। टी20 विश्व कप 2026 में उनको 9 विकेट भी मिले।

हार्दिक पांड्या ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, ''बारबाडोस में जीत (2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) के बाद मैंने खुद से वादा किया था कि मैं जिस भी टूर्नामेंट में खेलूंगा, जीतने के लिए खेलूंगा और ट्रॉफी उठाऊंगा। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह जीत इस बात का सबूत है कि मैंने खुद से जो वादा किया, वो सच हो गया है और यह तो बस शुरुआत है।''

32 साल के पांड्या उन चार भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें आईसीसी की 2026 टी20 विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है। पांड्या ने अमेरिका में 2024 विश्व कप से पहले खुद की मुश्किलों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ''जब हमने 2024 में टी20 विश्व कप जीता तो मुझे व्यक्तिगत तौर पर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उस टूर्नामेंट से पहले बहुत कुछ हुआ था और चीजें मेरे हिसाब से नहीं हो रही थीं। 2024 विश्व कप शुरू होने से पहले मैंने मन बना लिया था कि मैं वापसी करूंगा। ''

पांड्या ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को याद किया जिसने भारत के आईसीसी टूर्नामेंट में लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म किया और कहा, ''मैं जबरदस्त वापसी करना चाहता था। मैंने ऐसा किया और अपनी टीम को 17 साल बाद ट्रॉफी जिताने में मदद की। '' पांड्या टूर्नामेंट के पिछले चरण में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छे रहे थे। उन्होंने 7.64 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए और 48.00 की औसत से 144 रन बनाए।

बड़ौदा के इस ऑलराउंडर ने आगे कहा, ''अहमदाबाद में इस टी20 विश्व कप जीत की बात करें तो, यह कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं हमेशा खेलता हूं। मैं अपने देश के लिए अच्छा करने और ट्रॉफी जीतने के लिए क्रिकेट खेलता हूं। मैं भारत के लिए सभी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।'' भारत रविवार को टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखने वाली पहली टीम बन गया और टीम ने 2007 में टूर्नामेंट का पहला चरण जीतने के बाद अब तीन खिताब जीत लिए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।