क्या आज वैभव सूर्यवंशी की होगी छुट्टी? 'घायल शेर' संजू सैमसन पर फिर टीम इंडिया की लाज बचाने का दबाव
India vs England चौथा टी20 आज ब्रिस्टल में खेला जाना है। 0-2 से सीरीज में पिछड़ रही टीम इंडिया अब ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्रॉ करा सकती है। ऐसे में उन्हें प्लेइंग XI में बड़े बदलाव करने होंगे। क्या वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी होगी?

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया चौथे टी20 में लाज बचाने उतरेगी। भारत अब ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्रॉ करा सकती है, इसके लिए उन्हें बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की जोड़ी को प्लेइंग XI में बदलाव के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दो मैचों के बाद ही वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI से छुट्टी हो जाएगी? क्या संजू सैमसन पर एक बार फिर भारत की लाज बचाने का दबाव होगा?
क्या वैभव सूर्यवंशी की होगी छुट्टी?
युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर इतिहास रचा। वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। 15 साल के वैभव हालांकि अपने पहले दो मैचों में कुछ खमाल नहीं कर पाए। उन्होंने दोनों मैचों में 2-2 छक्के जरूर जड़े, मगर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे। इस दौरान उनमें संयम की कमी साफ देखने को मिली। अपनी विकेट की अहमियत का अहसास जब तक बल्लेबाज को नहीं होगा तब तक वह टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं दे पाएगा। ऐसे में सवाल यह है कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाकर इस बात का अहसास कराया जा सकता है कि उन्हें अपने विकेट की कीमत लगानी होगी। वह अगली बार जब भी नीली जर्सी में उतरें तो वह ऐसे विकेट ने थ्रो करके आएं।
संजू सैमसन पर फिर भारत की लाज बचाने का दबाव
अगर वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी20 से बाहर किया जाता है तो संजू सैमसन की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी होगी। यूके टूर पर सैमसन ने तीन पारियां खेली, जिसमें वह एक बार भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। हालांकि उन्होंने पहले भी मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया के लिए परफॉर्म किया है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप वर्चुअल क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंन लगातार 3 कमाल की पारियां खेलते हुए भारत को चैंपियन बनाया था। ऐसे में उनके पास एक बार फिर इतिहास को दोहराकर भारत की लाज बचाने का शानदार मौका होगा।
संजू सैमसन को अगर चौथे टी20 में मौका मिलता है तो वह घायल शेर की तरह खेलेंगे। वह दुनिया को बताएंगे कि उनकी फॉर्म भले ही बीच-बीच में डगमगा जीता है, मगर जब बात दबाव की आती है वह हर बार टीम इंडिया के लिए खड़े नजर आते हैं और वॉरियर की तरह लड़ते हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


