Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Will Joe Root cross Sachin Tendulkar s Everest of Test runs Jos Butler answered Broad s question ind vs eng
क्या सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे 35 साल के जो रूट ? जोस बटलर ने दिया जवाब

क्या सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे 35 साल के जो रूट ? जोस बटलर ने दिया जवाब

संक्षेप:

इंग्लैंड के जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। वह सचिन तेंदुलकर से सिर्फ 2512 रन दूर हैं। रूट 35 वर्ष का होने जा रहे हैं। क्या वह सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड के पीछे हैं? जोस बटलर को लगता है कि रूट के दिमाग में ऐसा कुछ नहीं चल रहा।

Wed, 30 July 2025 01:05 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के जो रूट दुनिया के ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके बारे में कभी यह नहीं सुना गया कि वह फॉर्म में नहीं हैं या चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। वह लगातार खेलते रहे हैं और रन बनाते रहे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में वह रिकी पोंटिंग को पछाड़कर टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। वह 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के रनों के एवरेस्ट से सिर्फ 2512 रन पीछे हैं। क्या उनके दिमाग में चल रहा है कि अब सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना है? इंग्लैंड के महान गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने यही सवाल विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर से पूछा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जो रूट का बल्ला लगातार बोल रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। डब्लूटीसी में वह 6000 रन बनाने से महज 54 रन दूर हैं। कोरोना के बाद से वह 21 शतक जड़ चुके हैं। रूट अभी 35 साल के होने को हैं और अगर वह एक-दो साल और खेल गए तो सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, जिस पर किसी को शायद ही हैरानी होगी।

ये भी पढ़ें:जो रूट vs राहुल द्रविड़ : देखें 286 पारियों में किसका कैसा है प्रदर्शन

स्टुअर्ट ब्रॉड के सवाल के जवाब में जोस बटलर ने कहा कि रूट के दिमाग में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं है। अपने यू-ट्यूब चैनल 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पर ब्रॉड के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'वह सचिन तेंदुलकर के पीछे नहीं पड़ा है क्योंकि वह जिस तरह से क्रिकेट खेलता है या इसे देखता है, यह चीज वैसी नहीं है।'

बटलर ने कहा, 'लेकिन वह अविश्वसनीय विशेष सूची में दूसरे नंबर पर है। अगर वह फिट रहता है तो निश्चित तौर पर हासिल कर सकता है जो बहुत ही शानदार होगा। उसने कोरोना के बाद से 21 शतक जड़ चुके हैं। वह अपनी जिंदगी के सबसे जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं और यह देखना अद्भुत है।

को-होस्ट स्टुअर्ट ब्रॉड ने बटलर से पूछा, ‘क्या आपको लगता है कि वह यह करने जा रहा है? वह 34 के हैं और 35 के होने जा रहे हैं। ऐसे बहुत कम खिलाड़ी हैं जो कभी फॉर्म से बाहर नहीं हुए या उन्हें इंजरी की समस्या नहीं हुई लेकिन वह हमेशा फिट रहे हैं और रन बनाते रहे हैं। तो क्या आपके मन में कभी भी ऐसा खयाल आता है कि शायद वह ऐसा न पाए?’

ये भी पढ़ें:WTC में नया इतिहास रचने की कगार पर जो रूट, टॉप-10 में भी कोई भारतीय नहीं

बटलर ने जवाब दिया, 'यह भी थोड़ा-बहुत उसी के पक्ष में जाता है। रूट के साथ मुझे रनों की भूख का कोई मसला नहीं दिखता...वह लगातार बहुत शानदार खेलते आए हैं, यहां तक कि तब भी जब इंग्लैंड 17 मैच में सिर्फ 1 जीता था और वह कप्तान थे।'

बटलर ने आगे कहा, 'वह सिर्फ खेलना और मैच जीतना पसंद करता है। इसलिए इसे देखने से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह नंबर दो पर ही बना रहता है या उस एवरेस्ट की चढ़ाई करके नंबर 1 पर पहुंच जाता है।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |