T-20 विश्व कप के इतिहास में विल जैक्स ने जड़ी इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी, तोड़ा बटलर-मॉर्गन का रिकॉर्ड
इटली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर और मुख्य रूप से विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने इतिहास रच दिया है। इटली के खिलाफ मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वे टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में इटली और इंग्लैंड के बीच विश्व कप के ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज करके सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचने वाली विश्व कप की चौथी टीम बन गई है। उससे पहले वेस्टइंडीज, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
इटली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर और मुख्य रूप से विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने इतिहास रच दिया है। इटली के खिलाफ मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वे टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जैक्स ने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़कर इयोन मॉर्गन और जोस बटलर द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने क्रमशः वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए जैक्स के 53 रन (22 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) ने इंग्लैंड को 202 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जो दो बार के चैंपियन के लिए करो या मरो का मैच है। विल जैक्स की इस ताबड़तोड़ पारी के कारण ही इंग्लैंड की टीम ने 202 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसे इटली की टीम अंतिम ओवर में हासिल नहीं कर पाई और 24 रनों से मुकाबला हार गई।
टी20 विश्व कप में इंग्लिश खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए सबसे तेज 50 रनों की सूची
विल जैक्स बनाम इटली, 2025
21 गेंदें
इयोन मॉर्गन बनाम वेस्ट इंडीज, 2012
25 गेंदें
जोस बटलर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021
25 गेंदें
जेसन रॉय बनाम न्यूजीलैंड, 2016
बता दें कि इंग्लैंड अब इस विश्व कप में धीरे- धीरे रिदम में दिख रही है। टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत इंग्लैंड के लिए कुछ खास नहीं रही थी और उसे नेपाल से कड़ी टक्कर के बाद जीत मिली थी। वहीं, अगले मैच में वेस्टइंडीज ने उन्हें बुरी तरह हरा दिया था। लेकिन पिछले दो मैचों में इंग्लैंड ने शानदार कम बैक करते हुए जीत हासिल की है और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इंग्लैंड की टीम भले ही इस विश्व कप में बेहतर लय में ना दिख रही हो, लेकिन उसके पास वह फायर पावर है कि वे टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकते हैं। इंग्लिश टीम ने दो बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वह ऐसा करने वाली तीन टीम भारत, वेस्टइंडीज और खुद की लिस्ट में हैं।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



