इंग्लैंड-नेपाल रोमांचक मुकाबले में विल जैक्स ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, आखिरी गेंद पर आया रिजल्ट
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। विल ने 39 रन के साथ एक विकेट लिया।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में नेपाल को चार रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी गेंद तक मैच को रोमांच बनाए रखा। नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच में ऑलराउंडर विल जैक्स ने गेंद और बैट से बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। विल जैक्स ने बल्ले से 18 गेंद में 39 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने इस दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए। उनके अलावा इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 17 गेंद में 26 रन, जैकब बेथल ने 35 गेंद में 55 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 32 गेंद में 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
विल जैक्स ने गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दो ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। जैक्स ने कुशल को आउट किया, जिन्होंने 17 गेंद में 29 रन बनाए। नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर कर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गया था। उसने इंग्लैंड के सात विकेट पर 184 रन के जवाब में छह विकेट पर 180 रन बनाए। लोकेश बाम (20 गेंद में नाबाद 39 रन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की उलटफेर भरी जीत की उम्मीद बनाए रखी, लेकिन आखिरी ओवर में जीत नहीं दिला सके।
आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी, लेकिन नेपाल के लिए बाउंड्री नहीं लग सकी। इस तरह बल्ले से उनका शानदार प्रदर्शन करीबी हार से खत्म हो गया। सैम करन ने अंतिम ओवर में लगातार यॉर्कर फेंकीं और नेपाल की टीम सिर्फ पांच रन ही बना पाई।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




