Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Will inspire generations to come PM Modi congratulates T20 World Cup champion visually impaired womens team
आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी…PM मोदी ने T20 वर्ल्ड कप चैंपियन दृष्टिबाधित महिला टीम को दी बधाई

आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी…PM मोदी ने T20 वर्ल्ड कप चैंपियन दृष्टिबाधित महिला टीम को दी बधाई

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह जीत टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है।

Nov 24, 2025 02:21 pm ISTChandra Prakash Pandey Bhasha, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह जीत टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत ने रविवार को कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया और फिर 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।

मोदी ने अपने एक्स पेज पर लिखा, ‘पहला दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को बधाई। इससे भी अधिक सराहनीय बात यह है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहीं।’

उन्होंने कहा, ‘यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है। यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। प्रत्येक खिलाड़ी एक चैंपियन है। टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। उसकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।’

मोदी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय मुक्केबाजों की भी सराहना की।

मोदी ने लिखा, ‘हमारे खिलाड़ियों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके नौ स्वर्ण सहित 20 पदक जीते। यह हमारे मुक्केबाजों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |