हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस से छुट्टी? कप्तानी की रेस में जसप्रीत बुमराह समेत 2 नाम
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस रिसेट बटन दबाने के मूड में नजर आ रही है। कप्तान हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है। जबकि जसप्रीत बुमराह समेत 2 नाम नए कप्तान बनने की दावेदारी में हैं।

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस 'रिसेट बटन' दबा सकती है। बताया जा रहा है कि टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में संपन्न हुए सीजन की रिपोर्ट टीम मैनेजमेंट को सौंप दी है। अगले हफ्ते मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट एक रिव्यू मीटिंग कर सकता है, जिसमें हार्दिक पांड्या पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बता दें, हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर क्रिकेट के गलियारों में काफी रिपोर्ट्स सामने आईं हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमों ने भी भारतीय हरफनमौला को अपनी टीम में शामिल करने में इंट्रस्ट दिखाया है।
जसप्रीत बुमराह समेत 2 नाम नए कप्तान की रेस में
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के नए कप्तान की रेस में हैं। बुमराह के पास अच्छा खासा अनुभव है, हालांकि उनकी चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट हमेशा चर्चा का विषय रहा है। वहीं तिलक वर्मा के रूप में एमआई की टीम अपना फ्यूचर सिक्योर कर सकती है। तिलक वर्मा इंडिया ए की कप्तानी करने के साथ-साथ सीनियर टी20 टीम के उप-कप्तान भी हैं। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट क्या फैसला करती है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी आईपीएल 2024 में हुई थी। इससे पहले उन्होंने दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी और दोनों ही बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। 2022 में जीटी ने अपने डेब्यू सीजन में खिताब भी जीता था। उनकी इसी काबिलियत को देखते हुए एमआई ने उन्हें वापसी के साथ टीम की कप्तानी भी सौंप दी।
हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहले सीजन टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। हालांकि 2025 में टीम ने शानदार कमबैक करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, मगर ट्रॉफी से दूर रह गई। 2026 में टीम का एक बार फिर खराब प्रदर्शन रहा। 5 बार की यह चैंपियन टीम 14 में से 4 ही मैच जीत पाई।
टीम के इस खराब प्रदर्शन एमआई मैनेजमेंट रिव्यू मीटिंग में कड़े फैसले ले सकती है।
मुंबई इंडियंस ने कब जीता था आखिरी खिताब?
एमआई ने 2020 में अपना आखिरी और 5वां खिताब जीता था। यह टीम का बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी भी थी क्योंकि 2019 में भी मुंबई ही चैंपियन बनी थी। मगर पिछले 6 सालों से टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस अपने 6ठे खिताब के सूखे को खत्म करने के लिए कुछ नए प्लान बना सकती है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


