भुवनेश्वर कुमार का दूसरा डेब्यू कल? उसी मैदान पर वापसी जहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रखा था पांव

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

भुवनेश्वर कुमार शनिवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा हो सकते हैं। उन्हें टीम में चयनित कर लिया गया है। कह सकते हैं कि यह भुवी के लिए दूसरा डेब्यू है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला था।

Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार (फाइल फोटो)

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुक्रवार को कंधे में चोट से जूझ रहे अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। अगर भुवनेश्वर कुमार कल का मुकाबला खेलते हैं तो यह उनके लिए काफी यादगार होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच भी इसी मैदान से किया था और अब जब चार साल बाद वापसी हो रही है तो वह भी उसी मैदान से हो रही है। कह सकते हैं कि भुवी के लिए यह दूसरा डेब्यू होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की यह श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर है। श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ''बुधवार को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी करने वाले हाथ के कंधे पर चोट लगी थी जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। ‘’ छत्तीस वर्षीय भुवनेश्वर को इससे पहले 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 शृंखला के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था। बयान में कहा गया, ''अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्शदीप की उपलब्धता पर फैसला उनकी चोट से उबरने की स्थिति को देखते हुए मुकाबले से पहले लिया जाएगा। ‘’ हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप के इस मैच में खेलने की संभावना कम है, क्योंकि कंधे की चोट को ठीक होने में आमतौर पर कम से कम तीन सप्ताह लगते हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का मंच तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज का वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले निर्णायक मुकाबले में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

यह संयोग ही है कि भुवनेश्वर की वापसी उसी मैदान पर होगी, जहां उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस मुकाबले में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शिकार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद बने थे। लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहने के बाद भुवनेश्वर ने 2025 और 2026 के आईपीएल सत्र में खुद को फिर से टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप के एक प्रभावी गेंदबाज के रूप में स्थापित किया। उन्होंने इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 30 मैच में 45 विकेट हासिल किए। इस संयोग वाले तथ्य को ध्यान में रखकर कहा जा सकता है कि भुवनेश्वर कुमार का भारतीय टीम में दोबारा डेब्यू हुआ है।

आरसीबी के सहायक कोच ओंकार साल्वी ने टी20 प्रारूप में भुवनेश्वर के कुशल गेंदबाज के रूप में निखरने की सराहना की थी। साल्वी ने पीटीआई से कहा था, ''उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक अपने खेल को लेकर स्पष्टता है। वह जानते हैं कि उनके लिए क्या कारगर है और वह चीजों को सरल रखते हैं। ‘’ उन्होंने कहा था, ''उन्होंने टी20 क्रिकेट की मांग के अनुरूप खुद को लगातार ढाला है। चाहे नयी गेंद से विकेट लेने के मौके बनाना हो या पारी के अंतिम ओवरों में अपनी विविधताओं का इस्तेमाल करना, वह ऐसा करने में सक्षम हैं। ‘’

नयी गेंद से भुवनेश्वर की गेंदबाजी और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का उनका अनुभव भारत के लिए वेस्टइंडीज के आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शाई होप को रोकने में उपयोगी साबित हो सकता है। होप इस शृंखला में चार मैच में दो शतकों से 261 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

भारत की अपडेट हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम :

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भुवनेश्वर कुमार का दूसरा डेब्यू कल? उसी मैदान पर वापसी जहां पहली बार रखा था पांव