क्या बेन स्टोक्स लेंगे रिटायरमेंट से यू-टर्न? ऑलराउंडर ने कहा- यह ऐसा फैसला है जिसे मैं…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ben Stokes Retirement: स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच था।

Ben Stokes Retirement

Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान संन्यास की घोषणा की। सोमवार को इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के हाथों 160 रनों से हार मिली। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। स्टोक्स ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए 50 ओवर फॉर्मेट से संन्यास का फैसला वापस लिया था। ऐसे में अटकलें लगने लगीं कि ऑलराउंडर अगले साल होने वाली एशेज सीरीज के लिए रिटायरमेंट से यू-टर्न ले सकता है। हालांकि, स्टोक्स ने अब रिटायरमेंट से वापसी की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अंतिम फैसला ले चुके हैं, जो नहीं बदलेगा।

‘यह एक ऐसा फैसला है जिसे मैं...’

35 वर्षीय स्टोक्स से जब पूछा गया कि क्या ऐसी कोई संभावना है कि वह ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज के लिए लौट सकें तो उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ''मैं फिलहाल हर चीज से अविश्वसनीय रूप से संतुष्ट हूं। यह एक ऐसा फैसला है जिसे मैं हल्के में नहीं लेता। इसमें बहुत समय लगा है। मैं संन्यास ले चुका हूं। मैं बहुत खुश हूं।'' स्टोक्स से दोबारा पूछा गया कि क्या वह पूरी तरह से निश्चित हैं तो उनका इरादा डिगा नहीं। स्टोक्स ने 2011 में इंटरसनेशल डेब्यू किया था। उन्होंने 15 साल के करियर में 121 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के नायक रहे। वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी हिस्सा थे।

बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट में बाहर बैठे थे

स्टोक्स हाल ही में नाइट क्लब विवाद के चलते काफी चर्चा में रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पहले टेस्ट के बाद साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ बाहर जाने के मामले में हुई जांच के चलते इंग्लैंड ने उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया था। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने यह कहकर दोनों को बाहर कर दिया था कि उन्होंने अनुबंध की विशेष शर्तों का उल्लंघन किया है और उन्हें लिखित चेतावनी दी थी। तीसरे टेस्ट में स्टोक्स ने वापसी की। सोमवार को सीरीज समाप्त होने के बाद स्टोक्स ने स्वीकार किया कि टीम के आधी रात के कर्फ्यू को तोड़ने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर करना भी उनके रिटायरमेंट के फैसले में एक फैक्टर रहा।

'कप्तान की भूमिका में होना जितना अच्छा…'

ऑलराउंडर ने कहा, ''फिर से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की एक श्रृंखला घटी। मुझे यकीन है कि अगले कुछ हफ्तों में हम दबाव को कम करने में सक्षम होंगे और कहेंगे, 'क्या इसने योगदान दिया?' शायद। लेकिन सबसे अहम तथ्य यह है कि पिछले छह से 12 महीनों में मैंने लंबी अवधि में जो कुछ भी किया है, उसका असर हुआ है। कप्तान की भूमिका में होना जितना अच्छा, जितना रोमांचक, और जितना बड़ा सम्मान है, इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।