Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Will be challenging for Rohit Sharma and Virat Kohli to play just one format of international cricket says Shane Watson
विराट और रोहित के लिए अब क्या है सबसे बड़ा चैलेंज? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खोल दी पूरी कहानी

विराट और रोहित के लिए अब क्या है सबसे बड़ा चैलेंज? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खोल दी पूरी कहानी

संक्षेप: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना ​​है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए अब एकदिवसीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि वे अब केवल एक ही फॉर्मेट में खेलते हैं।

Thu, 16 Oct 2025 01:50 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, पर्थ
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने एक बड़ा दावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर किया है। शेन वॉटसन ने उस चुनौती के बारे में बात की है, जो आने वाले समय में विराट कोहली और रोहित शर्मा को फेस करनी है। वॉटसन का कहना है कि सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलना काफी मुश्किल होता है। टीम इंडिया बहुत सारे टी20 मैच खेलती है और टेस्ट क्रिकेट भी अच्छी खासी खेलती है, लेकिन वनडे क्रिकेट को इतनी तवज्जो नहीं दी जाती है। वहीं, रोहित और विराट ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोहित शर्मा और विराट कोहली मार्च 2025 के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे, क्योंकि इस बीच एक भी वनडे मैच भारत ने नहीं खेला है। शिखर धवन वनडे क्रिकेट में, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में इसका दंश झेल चुके हैं। जियोस्टार पर शेन वॉटसन ने कहा, “विराट और रोहित के लिए, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलना एक चुनौती होगी। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए अपने कौशल को फिर से निखारने के लिए उन्हें कुछ बदलाव करने होंगे, लेकिन आप चैंपियन होने की संभावना को कभी नकार नहीं सकते और विराट और रोहित बिल्कुल ऐसे ही हैं। उन्हें सही तैयारी करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे, तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।”

19 अक्टूबर से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। फोकस पूरी तरह विराट और रोहित पर होगा, जो संभावित रूप से अपनी आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेलने वाले हैं। वॉटसन ने आगे कहा, "दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए सही तैयारी की लय हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन ये दोनों एकदिवसीय बल्लेबाजों के लिए भी उतने ही अच्छे हैं। उन्हें सही फॉर्मूला ढूँढ़ने और अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने में ज्यादा समय नहीं लगेगा; उनकी क्लास और निरंतरता बेजोड़ है।"

भारत इस साल वनडे फॉर्मेट में अजेय रहा है, लेकिन वॉटसन का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया उनकी जीत का सिलसिला तोड़ सकता है। उन्होंने कहा, "आप देख सकते हैं कि वे अब किस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं; यह निडर और भावपूर्ण है, जो उनकी पूरी क्षमता को उजागर करता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे इस साल इतने प्रभावशाली रहे हैं। क्या मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया उस अजेय रिकॉर्ड को तोड़ सकता है? हां, लेकिन उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि भारत अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेल रहा है। यह देखने लायक एक शानदार सीरीज होने वाली है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |