Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Will Bangladesh be out of the T20 World Cup 2026 After BCB s decision not to play in India ICC now has these 3 options
क्या बांग्लादेश वर्ल्ड कप से होगा बाहर? जानिए अब ICC के पास कौन से हैं ये 3 विकल्प

क्या बांग्लादेश वर्ल्ड कप से होगा बाहर? जानिए अब ICC के पास कौन से हैं ये 3 विकल्प

संक्षेप:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आईसीसी इस पर क्या कदम उठाएगी। उसके पास क्या विकल्प मौजूद हैं। क्या वह बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा सकती है या उसके सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने पर राजी हो जाती है।

Jan 04, 2026 07:56 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

2026 के पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच एक बड़ा गतिरोध पैदा हो गया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपने ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है और मांग की है कि इन मुकाबलों को टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित किया जाए। बांग्लादेश का यह कड़ा रुख मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल प्रकरण के बाद शुरू हुआ है। बीसीबी का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में टीम का भारत दौरा करना उचित नहीं है। इस तनावपूर्ण स्थिति के कारण विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोलकाता और मुंबई में प्रस्तावित हैं बांग्लादेश के मैच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आईसीसी इस पर क्या कदम उठाएगी। उसके पास क्या विकल्प मौजूद हैं। क्या वह बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा सकती है या उसके सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने पर राजी हो जाती है। बांग्लादेश को ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, इटली और नेपाल जैसी टीमों का सामना करना है। इन चार मैचों में से तीन मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में और एक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना प्रस्तावित है।

आईसीसी के सामने क्या हैं विकल्प?

आईसीसी वर्तमान में इस संकट को सुलझाने के लिए तीन मुख्य विकल्पों पर विचार कर सकती है-

1. समझौता: टी-20 विश्व कप को सुचारू रूप से संचालित होने देने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को मान लिया जाए और उसके सभी मैच पाकिस्तान की तरह श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं।

2. वॉकओवर: यदि आईसीसी श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने पर राजी ना हो और यह कहे कि बांग्लादेश को भारत में ही अपने मैच खेलने होंगे इसके बावजूद बांग्लादेश भारत में अपने मैच खेलने से मना कर दे तो उसके ग्रुप में मौजूद प्रतिद्वंद्वी टीमों को 'अवार्डेड' जीत के अंक दे दे। यानी वॉक ओवर दे दिया जाए।

3.पूर्ण वापसी: बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाकर किसी नई टीम को शामिल किया जाए।

कौन ले सकता है बांग्लादेश की जगह?

यदि बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो स्कॉटलैंड को एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है क्योंकि वह एक उच्च रैंकिंग वाली टीम है और उसके पास वर्ल्ड कप का अनुभव है। लेकिन 2026 के क्वालिफिकेशन राउंड में स्कॉटलैंड यूरोप की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं थी। यूरोप रीजनल फाइनल में नीदरलैंड और इटली क्वालीफाई कर गए, जबकि जर्सी स्कॉटलैंड से ऊपर रही। अगर आईसीसी रैंकिंग और प्रतिष्ठा के बजाय क्वालिफिकेशन प्रदर्शन को प्राथमिकता देती है, तो जर्सी बांग्लादेश की जगह ले सकती है। बता दें कि बांग्लादेश की टीम अगर टूर्नामेंट से नाम वापस लेती है तो दूसरी टीम को जगह मिल सकती है और ऐसा पहली बार नहीं होगा। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2009 टी20 विश्व कप से नाम वापस ले लिया था और स्कॉटलैंड ने उनकी जगह ली थी और आईसीसी ने इस अदला-बदली की पुष्टि की थी।

ये भी पढ़ें:2026 टी-20 विश्व कप खेलने भारत नहीं आएगा बांग्लादेश, ICC को लिखा पत्र

आईसीसी कायम करेगी मिसाल?

किसी भी वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी होने के बाद टीमों का वेन्यू में बदलाव करने की अपील को अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद मान लेती है तो यह एक ऐतिहासिक फैसला होगा और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, क्योंकि इस फैसले के आधार पर भविष्य में टीमें शेड्यूल जारी होने के बाद वेन्यू में परिवर्तन की अपील कर सकती हैं। फिलहाल, बांग्लादेश ने स्थान बदलने का अनुरोध किया है और अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपनी जिद पर अड़ा रहता है या आईसीसी कुछ कठोर फैसला लेकर नई मिसाल कायम कर सकती है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya
विमलेश कुमार लाइव हिंदुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2022 में इन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर पिछले दो सालों से लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग, खेल, मनोरंजन, खानपान आदि से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। हेल्थ के क्षेत्र में हो रही नई- नई रिसर्च को खंगालकर लोगों के लिए जरूरी जानकारी लाना, रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील विषय पर भरोसेमंद कन्टेंट उपलब्ध कराना, संघर्ष करके जीवन में आगे बढ़े लोगों की सफलता की कहानी लिखना आदि चीजों में विमलेश की गहरी पकड़ और दिलचस्पी है। राजनीति और खेल से जुड़े मुद्दों पर विश्लेषण करना हमेशा से विमलेश के लिए रुचिकर रहा है। विमलेश ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इन्होंने अपना ग्रैजुएशन इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से पूरा किया है। ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक भास्कर और दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर के क्षेत्रीय अखबारों में कॉपी एडिटिंग और कंटेंट राइटिंग का काम किया। B.Sc की पढ़ाई के साथ- साथ विमलेश ने SJMC इंदौर से मास मीडिया में इंटर्नशिप भी की। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |