IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर हिस्सा लेंगे या नहीं, कोच ने दिए बड़े संकेत, कहा BGT के बाद...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया है कि कब इन खिलाड़ियों पर आईपीएल 2027 खेलने के लिए फैसले होंगे।

ipl 2027
क्या ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी आईपीएल 2027 में हिस्सा लेंगे (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अपने बयान के माध्यम से यह संकेत दिया है कि आईपीएल 2027 में ऑस्ट्रेलिया के कितने खिलाड़ी खेलेंगे यह फैसला भारत में होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के बाद लिया जाएगा।

खिलाड़ी समय के साथ अच्छे फैसले लेते हैं

मैकडॉनल्ड ने क्रिकइंफो को बताया, "मुझे पता है कि लोग आईपीएल के बारे में बात करना शुरू करेंगे और पूरे व्यस्त शेड्यूल में उस समय को कैसे अडजस्ट किया जाएगा इसके बारे में सोचेंगे। मैंने पहले भी कहा है, आईपीएल हमारे कई खिलाड़ियों के लिए हमारी मैनेजमेंट योजना का हिस्सा है। टी20 क्रिकेट के लिहाज से आईपीएल जैसी सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता में अपने बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देने से उनके प्रदर्शन में भी सुधार होता है। बस आपको इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।” मैकडॉनल्ड ने कहा, "मुझे पता है कि लोग कहते हैं, देश बनाम फ्रेंचाइजी वगैरह, लेकिन इस समय का महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि हम अपने तेज गेंदबाजों को शरीर को तरोताजा करने, सब कुछ व्यवस्थित करने का मौका दे रहे हैं ताकि वे आगामी 20 या 21 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। मैं अपने खिलाड़ियों के बारे में यही कहूंगा कि वे पूरे सफर के दौरान अच्छे फैसले लेते हैं। यह फैसले मेडिकल टीम और कोचों के साथ हुई चर्चाओं पर आधारित होते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। इसके बाद एशेज सीरीज है।" उन्होंने आगे कहा- "उम्मीद है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह मिलेगी और फिर वर्ल्ड कप में प्रवेश होगा। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कई महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच हैं। इसलिए हमें कुछ फैसले लेने होंगे।”

BGT के बाद IPL 2027 के लिए लेना होगा फैसला

मैकडॉनल्ड ने कहा, "स्टार्टिंग पॉइंट यह है कि आप सब कुछ कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अगर आप उस पॉइंट से शुरुआत करते हैं, तो आप उसी के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।" जबकि अगर आप सिर्फ निराशावादी होकर कहते हैं, 'यह फिट नहीं है', तो हमें कैसे पता चलेगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पैट कमिंस कहां होंगे? हमें कैसे पता चलेगा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के अंत में मिशेल स्टार्क कहां होंगे? हमें नहीं पता। इसलिए आपको यह सारी जानकारी धीरे-धीरे जुटानी पड़ती है।" उन्होंने आगे बोलते हुए बड़ी बात कही। ऑस्ट्रेलिया कोच ने बता दिया कि आखिर उनके क्रिकेटर आईपीएल को लेकर कब फैसले लेंगे। उन्होंने कहा- “आप हर टेस्ट मैच के लिए फैसले लेते हैं और आईपीएल को लेकर भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दौर में ही फैसला लेना होगा। उदाहरण के लिए क्या तेज गेंदबाज भारत में पर्याप्त गेंदबाजी करेंगे। इतने लंबे समय तक दौरे पर रहने से ट्रैविस हेड पर मानसिक रूप से कितना दबाव पड़ेगा? मूल बात यह है। ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा कि खिलाड़ी का खेलना या ना खेलना लोगों को खुश करने के लिए नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ी के फिटनेस पर निर्भर करता है।” उन्होंने कहा- “यह लोगों को खुश करने के लिए नहीं है। मूल बात यह है कि आईपीएल उपयुक्त हो सकता है और यदि यह उपयुक्त नहीं है, तो आप जानते हैं कि ये खिलाड़ी, मैनेजमेंट के साथ मिलकर, ऐसे निर्णय लेने के लिए तैयार हैं।” भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी जनवरी और फरवरी में खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के ना होने पर आईपीएल पर पड़ेगा असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भले ही कम संख्या में खेल रहे हैं, लेकिन जो खिलाड़ी खेल रहे हैं वे इस लीग पर बड़ा प्रभाव डालते हैं। पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं। मिचेल स्टार्क अपनी फ्रेंचाइजी के अहम गेंदबाज हैं। कैमरून ग्रीन को केकेआर ने सबसे महंगे दाम में खरीदा था। ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख सलामी बल्लेबाज और रीढ़ हैं। जोश हेजलवुड के बिना आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट बेहद कमजोर हो जाती है। इस प्रभाव के बाद अगर अपनी व्यस्तताओं को देखते हुए और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल से नाम वापस लेते हैं या खेलने नहीं जाते हैं तो लीग के लिए बड़ा झटका होगा। ऑस्ट्रेलिया का आगामी शेड्यूल जो घर पर ही बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू हो रहा है काफी व्यस्त है। ऑस्ट्रेलिया अगले 12 महीने में 20 टेस्ट मैच और 14 व्हाइट बॉल के मैच खेलेगा। बीजीटी के बाद आईपीएल और उसके तुरंत बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर एशेज, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स के लिए इतने व्यस्त शेड्यूल को मैनेज करना वाकई काफी मुश्किल नजर आता है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर हिस्सा लेंगे या नहीं, कोच ने दिए बड़े संकेत