भारत में कब और कैसे देखें WI vs SL पहला वनडे लाइव? टाइमिंग में 12 घंटों से ज्यादा का अंतर

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

WI vs SL 1st ODI Live streaming: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे बुधवार को जमैका के मैदान पर खेला जाना है। जानिए, भारत में कब और कैसे मैच देख सकते हैं? 

भारत में कब और कैसे देखें WI vs SL पहला वनडे लाइव? टाइमिंग में 12 घंटों से ज्यादा का अंतर

WI vs SL 1st ODI Live streaming: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीनों मैच जमैका के किंग्स्टन के सबीना पार्क में होंगे। यह सीरीज वेस्टइंडीज के नजरिए से बेहद अहम है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में 31 मार्च 2027 तक जो टीमें टॉप 8 में होंगी, वो सीधे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई करेंगी। मेजबान वेस्टइंडीज अभी 9वें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका छठे पायदान पर है। 8 टीमों के अलावा अन्य टीमों को क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में खेलना होगा। ऐसे में दो बार की वनडे वर्ल्ड कप विजेता कठिन राह से बचने की फिराक में होगी।

वेस्टइंडीज टीम पिछले छह महीनों में अपना पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी। वेस्टइंडीज को 50 ओवर फॉर्मेट में अपने पिछले पांच मैचों से चार में हार मिली है। वेस्टइंडीज को पिछले साल बांग्लादेश से 2-1 और न्यूजीलैंड से 3-0 से हार मिली थी। श्रीलंका टीम लगातार दो वनडे सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज दौर पर आई है। श्रीलंका का पिछले साल के आखिर में पाकिस्तान ने 3-0 से सूपड़ा साफ किया था जबकि इस साल की शुरुआत में घर में इंग्लैंड से 2-1 से हार झेली। चलिए, आपको बताते हैं कि वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं? किंग्स्टन और भारत की टाइमिंग में 12 घटों से ज्यादा का अंतर है।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे मैच कब होगा?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका का पहला वनडे बुधवार यानी 3 जून को आयोजित होगा।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे कहां होगा?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका की पहले वनडे में जमैका के किंग्स्टन के सबीना पार्क में टक्कर होगी।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे किस समय शुरू होगा?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका का पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा। किंग्स्टन में स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुकाबला शुरू होगा।

भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे कहां देख सकता हैं?

भारत में वेस्टइंडीज-श्रीलंका सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं होगा। हालांकि, आप भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे की लाइवस्ट्रीमिंग FanCode वेबसाइट और ऐप पर देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज स्क्वॉड: एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, शाई होप (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर, जेडन सील्स, आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस, जस्टिन ग्रीव्स, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ।

वेस्टइंडीज स्क्वॉड: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके, चरिथ असलांका, कामिंडू मेंडिस, जेनिथ लियानागे, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेज, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, महेश थीकशाना।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।