हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, T20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

Shimron Hetmyer T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए ठोकी सबसे तेज फिफ्टी, T20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 36 गेंदों में 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। हेटमायर ने महज 22 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी और इतिहास रच डाला। वह टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले प्लेयर बन गए हैं।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

हेटमायर ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गेल ने 2009 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। उन्होंने तब 50 गेंदों में में 88 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और इतने ही सिक्स थे। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी का ओवरऑल रिकॉर्ड युवराज सिंह (12 गेंद, इंग्लैंड के खिलाफ) के नाम दर्ज है।

शाई होप के नाम विंडीज रिकॉर्ड

वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा शाई होप ने किया है। उन्होंने साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में 16 गेंदों में 50 रन कंप्लीट कर लिए थे। उन्होंने 23 गेंदों में कुल 55 रन जोड़े थे, जिसमें तीन चौके और 6 सिक्स हैं। होप के बाद लिस्ट में गेल हैं। पूर्व दिग्गज गेल ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

वेस्टइंडीज टीम ने बनाए 182 रन

हेटमायर की फिफ्टी के दम पर वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने 182/5 का स्कोर खड़ा किया। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के लिए ओपनर ब्रेंडिंग किंग ने 35 और कप्तान शाई होप ने 19 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। नौवें ओवर में आए हेटमायर ने 14वें ओवर में छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। उन्होंने रोवमैन पॉवेल (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 और शेरफेन रदरफोर्ड (26) के संग चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। हेटमायर 19वें ओवर में आउट हुए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।