अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से किया इनकार, कोच सैमी ने खोली पोल

भाषा
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने अल्जारी जोसेफ के टीम में शामिल नहीं होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज ने चुने जाने से इनकार कर दिया है

Alzarri Joseph Roston chase
रोस्टन चेस-अल्जारी जोसेफ

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने बताया है कि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया। सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा था कि जोसेफ निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन सैमी ने इस बारे में और जानकारी दी। जोसेफ़ ने जून-जुलाई में श्रीलंका के ख़िलाफ़ दोनों टेस्ट खेले, जिनमें उन्होंने कुल छह विकेट लिए, और फिर न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पाँच मैचों की वनडे सीरीज़ खेली, जिसमें पहले मैच में 41 रन देकर 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

कोच सैमी ने किया खुलासा

सैमी ने सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान है। जोसेफ ने टीम में चुने जाने से इनकार कर दिया है। यही सच है। '' कोच ने कहा, ''उन्हें चुना गया था। मेरा मतलब है, वह चोट से वापसी कर रहे हैं। और उसके बाद कुछ कारणों से उन्होंने चयन से इनकार कर दिया। यह फैसला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। मैं इसे निदेशकों पर छोड़ता हूं कि वे इसका कोई समाधान निकालें कि अनुबंधित खिलाड़ी चुने जाने से इनकार करते हैं तो क्या होगा। '' जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए 42 टेस्ट खेले हैं और 130 विकेट लिए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाजी लाइन-अप में शमार जोसेफ़, केमार रोच, जेडन सील्स और ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और कीमो पॉल शामिल हैं, जबकि स्पिन के लिए जोमेल वारिकन, नए खिलाड़ी जोशुआ बिशप और कप्तान रोस्टन चेज़ जैसे विकल्प मौजूद हैं। सैमी ने कहा, “मैं बस इतना कह सकता हूँ कि हमारे पास ऐसी बॉलिंग लाइन-अप है जो 20 विकेट ले सकती है। टेस्ट मैच जीतने के लिए यही पहली जरूरत होती है।”

बॉलिंग में टक्कर दी

उनसे पूछा गया था कि क्या वेस्ट इंडीज के पास पाकिस्तान का मुकाबला करने की क्षमता है। हमने इसे न्यूजीलैंड में देखा। हमने इसे ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी देखा। हमने बॉलिंग में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी। हमने न्यूजीलैंड को भी बॉलिंग में टक्कर दी। और बल्लेबाजों ने जो मेहनत और भरोसा दिखाया है, उसका असर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साफ दिखेगा। आप देखेंगे कि खेल में ज्यादा निरंतरता आ रही है। दूसरा टेस्ट दो अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने पाकस्तान के खिलाफ 25 जुलाई से छह अगस्त होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुरुवार को घोषित 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशन को जगह दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टंडीज की टीम- रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, शामार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जोसेफ ने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में खेलने से किया इनकार, कोच सैमी ने खोली पोल