वेस्टइंडीज ने दिया शर्मनाक टारगेट, पाकिस्तान ने आसानी से जीता दूसरा टेस्ट; ड्रॉ पर छूटी सीरीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से दूसरा टेस्ट आसानी से जीत लिया। मेजबान वेस्टइंडीज को मैच के चौथे दिन शिकस्त का सामना करना पड़ा। दो मैचों की सीरीज ड्रॉ पर छूटी।

WI vs PAK 2nd Test Highlights
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान बाबर आजम

बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज की। मेजबान वेस्टइंडीज ने क्वींस पार्क ओवल में मैच के चौथे दिन 75 रनों का टारगेट रखा। पाकिस्तान ने 23.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 46.1 ओवर में सिर्फ 117 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बटोरे थे। जवाब में पाकिस्तान ने 387 का स्कोर बनाकर पहली पारी में 43 रनों की बढ़त ली थी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से धूल चटाई थी।

वेस्टइंडीज ने दिया शर्मनाक टारगेट

वेस्टइंडीज ने 75 रन का टारगेट देकर अपनी शर्मनाक लिस्ट में इजाफा किया है। दरअसल, वेस्टइंडीज ने 21वीं सदी में पहली बार चौथी पारी में 100 से कम रनों का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने चौथे दिन 103/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और महज 14 रन जोड़े। ब्रैंडन किंग पीठ की चोट के कारण बैटिंग करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में साजिद खान और अली उस्मान ने चार-चार शिकार किए जबकि मोहम्मद अली ने एक विकेट लिया।

बाबर आजम ने जीत की नैया पार लगाई

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम-उल-हक (13 गेंदों में 9) पांचवें ओवर में जेडन सील्स का शिकार बन गए। शमर जोसेफ ने 15वें ओवर में अजान अवैस (49 गेंदों में 19) को बोल्ड किया। इसके बाद, अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। शफीक ने 51 गेंदों में एक चौके के जरिए नाबाद 28 रन बटोरे। बाबर ने 30 गेंदों में नाबाद 15 रन जोड़े, जिसमें दो सिक्स हैं। उन्होंने वर्रिकन के खिलाफ दो हवाई फायर किया और पाकिस्तान को जीत की दहलीज पार कराई।

टेस्ट में वेस्टइंडीज द्वारा चौथी पारी में दिए गए सबसे छोटे टारगेट

13 – बनाम इंग्लैंड (1991)

44 – बनाम इंग्लैंड (1994)

48 – बनाम इंग्लैंड (2004)

55 – बनाम इंग्लैंड (2000)

62 – बनाम इंग्लैंड (2000)

75 – बनाम पाकिस्तान (2026)

शफीक ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

अब्दुल्लाह शफीक ने पहली पारी में ऐतिहासिक शतक लगाया था। उन्होंने 333 गेंदों का सामना करने के बाद 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए। उन्होंने 49 साल का सूखा खत्म किया। शफीक 1977 के बाद वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच में 150 प्लस रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी प्लेयर हैं। शफीक ने बाबर (147 गेंदों में 88) के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की दमदार साझेदारी की। तीसरा दिन गेंदबाजों का नाम रहा था और कुल 14 विकेट गिरे। वर्रिकन ने छह विकेट झटके। वॉरिकन ने चार गेंदों में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी को समेटा था और शफीक दूसरे छोर से बेबस होकर देखते रह गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।