ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे क्यों नजर आते हैं विराट कोहली? मोहम्मद कैफ ने समझाया पूरा गणित

Jan 14, 2026 10:41 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मोहम्मद कैफ ने बताया है कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ओपनर रोहित शर्मा से क्यों एक कदम आगे नजर आते हैं? विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ही भारत के लिए खेल रहे हैं।

ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे क्यों नजर आते हैं विराट कोहली? मोहम्मद कैफ ने समझाया पूरा गणित

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बताया है कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ओपनर रोहित शर्मा से क्यों एक कदम आगे नजर आते हैं? विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय सिर्फ वनडे क्रिकेट ही भारत के लिए खेल रहे हैं, क्योंकि दोनों टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के बाद विराट-रोहित तीसरी वनडे सीरीज खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, विराट कोहली अपनी टॉप फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा भी दमदार खेल दिखा रहे हैं, लेकिन मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि विराट कोहली हिटमैन से आगे हैं।

कैफ का ये कमेंट बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से पहले आया है। इसी सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका विराट और रोहित ने निभाई थी। रोहित शर्मा ने 30 प्लस रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जबकि विराट कोहली ने 90 प्लस रन बनाए। इसी को लेकर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "विराट कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलते हैं। 30 या 40 का स्कोर मतलब वह आखिर तक टिके रहेंगे, मैच जिताएंगे और अगर वह फॉर्म में आ गए, तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसीलिए, वनडे क्रिकेट में, विराट कोहली हमेशा रोहित शर्मा से आगे रहे हैं। वह लगातार रन बनाते हैं और बड़ी पारियां खेलते हैं।"

कैफ ने कोहली की तीव्रता और आत्म-जागरूकता को भी एक मुख्य अंतर बताया और पहले वनडे के ही एक पल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आप यह देख सकते हैं जब विराट कोहली पहले वनडे में आउट हुए; वह अपना सिर हिला रहे थे, साफ तौर पर सोच रहे थे कि उन्होंने गलत शॉट खेला।" विराट कोहली से उन्होंने अपनी इसी तरह की क्रिकेट खेलते हुए जारी रखने का आग्रह भी कहा। विराट भले ही 54वां वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ने से चूक गए, लेकिन 91 गेंदों में 93 रनों की पारी उन्होंने खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। रोहित शर्मा ने उस समय तेजी से रन बनाए, जब कप्तान शुभमन गिल उनके साथ संघर्ष कर रहे थे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;