Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why Team India lost MCG T20 Match vs Australia Captain Suryakumar Yadav tells the reason and praise Josh Hazlewood
टीम इंडिया को मेलबर्न में क्यों मिली करारी हार? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कारण

टीम इंडिया को मेलबर्न में क्यों मिली करारी हार? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कारण

संक्षेप:

भारतीयी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का कारण बताया। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की हार का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर नहीं फोड़ा है। उन्होंने जोश हेजलवुड की भी तारीफ की।

Oct 31, 2025 05:45 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का कारण बताया। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की हार का ठीकरा किसी एक खिलाड़ी पर नहीं फोड़ा है, बल्कि उन्होंने खुद समेत टॉप के चार बल्लेबाजों को इसका कसूरवार बताया है। इसके अलावा सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड की भी तारीफ की, जिन्होंने पावरप्ले में ही टीम इंडिया को घुटनों पर ला दिया था, क्योंकि तीन विकेट उन्होंने अपने 3 ओवरों में ही चटका दिए थे। इस मैच में भारतीय टीम सिर्फ 125 रन ही बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 14वें ओवर में ही 126 रनों के टारगेट को हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जोश हेजलवुड की गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "बिल्कुल वे शानदार थे। जिस तरह से उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी की - अगर आपके चार बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं, तो वापसी करना बहुत मुश्किल होता है। क्रेडिट उनको जाता है, उन्होंने वाकई बेहतरीन गेंदबाजी की।" अभिषेक शर्मा के बारे में सूर्या ने कहा, “वह पिछले कुछ समय से ऐसा कर रहे हैं। वह अपना खेल जानते हैं, अपनी पहचान जानते हैं और अच्छी बात है कि वह इसे नहीं बदल रहे हैं - यही उन्हें सफलता दिलाता है। उम्मीद है कि वह इसी तरह खेलते रहेंगे और हमारे लिए ऐसी कई और पारियां खेलेंगे।”

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अगले मैच के में वापसी करने को लेकर कहा, "हमें वही करना होगा जो हमने पहले मैच में किया था - अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो अच्छी बल्लेबाजी करें और फिर आकर अच्छी, कसी हुई लाइन में गेंदबाजी करते हुए स्कोर का बचाव करें।" इस मुकाबले में भारत के पास डिफेंस करने के लिए रन ही नहीं थे। 6 विकेट भारत ने जरूर चटकाए, लेकिन स्कोरबोर्ड पर रन सिर्फ 125 ही थे। ऐसे में गेंदबाजों का मनोबल गिरा हुआ था और ऑस्ट्रेलिया ने भी मैच को ज्यादा कठिन नहीं बनाया। उन्होंने मैच को जल्दी खत्म करने के लिए कुछ विकेट भी खोए। सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में 2 नवंबर को खेला जाएगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |