सूर्यकुमार का स्टंप आउट क्यों टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत? ICC टूर्नामेंट में तीन बार हुआ ये कमाल

Feb 13, 2026 11:41 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार का इस तरह आउट होना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। 

सूर्यकुमार का स्टंप आउट क्यों टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत? ICC टूर्नामेंट में तीन बार हुआ ये कमाल

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मैच में नामीबिया को 93 रनों से रौंदा। भारत ने दिल्ली के मैदान पर 209/9 का विशाल स्कोर बनाया और नामीबिया को 116 रनों पर ढेर कर दिया। ईशान किशन (24 गेंदों में 61) और हार्दिक पांड्या (28 गेंदों में 52) ने तूफानी अर्धशतक ठोका लेकिन सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 13 गेंदों में एक छक्के के जरिए महज 12 रन बटोरे। उन्हें बर्नार्ड शोल्ज ने 11वें ओवर में स्टंप आउट कराया। भारतीय कप्तान ओवर की पहली गेंद को लेग स्टंप के बाहर हटकर हवा में खेलना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर जेन ग्रीन की तेजी को बीट नहीं कर पाए। सूर्यकुमार के क्रीज में बल्ला रखने से पहले ग्रीन ने गिल्लियां बिखेर दीं।

सूर्यकुमार का स्टंप आउट शुभ संकेत

सूर्यकुमार का स्टंप आउट होना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट में जब भी भारतीय कप्तान स्टंप आउट हुए हैं तो टीम ने फाइनल में एंट्री की है। अब तक तीन बार ऐसा हो चुका है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली साल 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में केन्या के विरुद्ध स्टंप आउट हुए थे। भारत ने तब टूर्नामेंट का फाइनल खेला था, जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। धोनी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के सामने स्टंप आउट हुए थे। भारत की फाइनल में श्रीलंका से भिड़ंत हुई थी। रोहित शर्मा 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टंप आउट हुए थे और टीम ने खिताब जीता।

भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

भारत ने नामीबिया को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। टॉस गंवाने के बाद ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई जबकि हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ पांचवे विकटे 81 रन की पार्टनरशिप करके अंतिम ओवरों में रन गति में इजाफा किया। नामीबिया की ओर से सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप (29) और जेन फ्राइलिंक (22) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 15 फरवरी को कोलंबो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। पाकिस्तान की सरकार ने शुरुआत में भारत के खिलाफ इस मैच के बॉयकॉट का फैसला किया था लेकिन बाद में अपनी टीम को इस मैच में खेलने की इजाजत दे दी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।