Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why Shubman Gill is Not Playing Vijay Hazare Trophy Match Today Misses Out For Punjab XI Against Sikkim
शुभमन गिल आज विजय हजारे ट्रॉफी मैच क्यों नहीं खेल रहे? जानिए स्टार क्रिकेटर के बाहर बैठने का कारण

शुभमन गिल आज विजय हजारे ट्रॉफी मैच क्यों नहीं खेल रहे? जानिए स्टार क्रिकेटर के बाहर बैठने का कारण

संक्षेप:

Shubman Gill Misses Out For Punjab: शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मुकाबले में पंजाब की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। आज पंजाब की सिक्किम से भिड़ंत हो रही है।

Jan 03, 2026 10:38 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पंजाब की जयपुर के जयपुरिया विद्यालय मैदान पर सिक्किम से भिड़ंत हो रही है। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हालांकि, जब पंजाब की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो सभी चौंक गए। स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल की घरेलू क्रिकेट में वापसी टल गई है। भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल सिक्किम के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शुभमन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के लिए दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे। अर्शदीप शनिवार को खेल रहे हैं मगर स्टार क्रिकेटर शुभमन का प्लेइंग इलेवन से नाम गायब है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ये है शुभमन के बाहर बैठने का कारण

स्टार स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, टीम सूत्रों ने बताया कि गिल को फूड पॉइजनिंग के कारण मैच से बाहर बैठना पड़ा है। पंजाब वर्सेस सिक्किम मैच बंद दरवाजों के पीछा खेला जा रहा है। मैच के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। जयपुरिया विद्यालय के अंदर बने ग्राउंड में दर्शकों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि, खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम के ऊपर एक छोटी गैलरी है, लेकिन यह सिर्फ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) डेलीगेट्स, स्कूल और एकेडमी के छात्रों के लिए है। मैच का टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा और ना ही 'लाइव स्ट्रीम' उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:असली मुश्किल तो अब शुरू होगी...शुभमन गिल के लिए पठान ने सुनाया द्रविड़ का किस्सा

भारतीय क्रिकेटरों से बढ़ी VHT की चमक

कई शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों की उपस्थिति से विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की चमक बढ़ गई है। विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत से लेकर अभिषेक शर्मा तक शामिल हैं। कोहली और रोहित को इसलिए घरेलू टूर्नामेंट में खेलना पड़ है क्योंकि बीसीसीआई ने सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम दो मैच में खेलना अनिवार्य कर दिया है। कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए खेले। कोहली ने आंध्र के खिलाफ 131 और गुजरात के सामने 77 रनों की पारी खेली। वहीं, रोहित ने मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सिक्किम के विरुद्ध 155 रन बनाए जबकि उत्तराखंड के सामने खाता नहीं खुला।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |