पाकिस्तान क्यों नहीं है भारत में होने वाली वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का हिस्सा? जानिए क्या है वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ICC Women's Champions Trophy 2027 के लिए पाकिस्तान की टीम क्यों क्वालीफाई नहीं कर पाई? भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हाई-वोल्टेज होता है। बावजूद इसके पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा क्यों नहीं है? 

Colombo Pakistan Women Cricket Team
पाकिस्तान वुमेन क्रिकेट टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वुमेंस क्रिकेट में एक नया आईसीसी टूर्नामेंट शुरू करने का फैसला किया है। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी थी, जिसका नाम आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी था, जो 2027 में आयोजित होना था। श्रीलंका को इसकी मेजबानी भी मिल गई थी, लेकिन अब आईसीसी ने श्रीलंका से मेजबानी छीनकर भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दे दी है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा ही नहीं है। आखिर क्यों पाकिस्तान की टीम आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर है? इसके बारे में जान लीजिए।

आईसीसी ने बुधवार 2 सितंबर को भारत को वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी। 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम का नाम शामिल है। श्रीलंका से मेजबानी इसलिए छीनी गई थी, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में अभी राजनीतिक हस्तक्षेप है और वहां आईसीसी की गाइडलाइन्स के अनुसार बोर्ड के इलेक्शन नहीं हुए हैं। यही कारण है कि श्रीलंका को मेजबानी नहीं मिल पाई।

पाकिस्तान क्यों वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर?

अब सवाल ये है कि आखिरी आईसीसी की बहुत सारी कमाई इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच से होती है तो इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान को क्यों नहीं चुना गया? इसका जवाब यह है कि यह आईसीसी, भारत या पाकिस्तान के हाथ में नहीं था। यह असल में आईसीसी टी20 रैंकिंग पर निर्भर था। 6 जुलाई 2026 कटऑफ डेट वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के क्वालीफिकेशन के लिए थी। मेजबान टीम के अलावा टॉप 5 टीमों को इसमें एंट्री मिलनी थी। अगर टॉप 6 में मेजबान भी है तो वही टीमें फाइनल थीं।

आईसीसी ने पहले ही बता दी थी कट ऑफ डेट

पाकिस्तान की टीम उस कट ऑफ डेट तक टॉप 6 से बाहर थी, जबकि श्रीलंका की टीम टॉप 6 में थी। यहां तक कि जिस दिन आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की घोषणा की, उस दिन भी पाकिस्तान टॉप 6 से बाहर है। यही वजह है कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। आईसीसी ने भी टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए बताया था कि छह टीमों ने 6 जुलाई की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ डेट तक ICC महिला T20I टीम रैंकिंग में अपनी पोजीशन के अनुसार क्वालीफाई किया है। ये टीमें एक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में लीग मैच खेलेंगे। इसके बाद टॉप दो टीमें 28 फरवरी को फाइनल में पहुंचेंगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान क्यों नहीं है भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? जानिए