केएल राहुल इस टी20 लीग में रहे अनसोल्ड, जानें क्यों नहीं मिला कोई खरीददार
आईपीएल 2026 में धूम मचाने के बावजूद केएल राहुल को महाराजा टी20 ट्रॉफी में कोई खरीददार नहीं मिला। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रहीं है, मगर किसी ने इस भारतीय बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई। आईए इसके पीछे की वजह जानते हैं।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को महाराजा टी20 ट्रॉपी जिसे पहले महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के नाम से भी जाना जाता था, उसमें कोई खरीददार नहीं मिला है। इस टी20 लीग का आगाज 20 जून से होने जा रहा है, इससे पहले आज यानी 5 जून की सुबह सभी खिलाड़ियों का ऑक्शन हो रहा है क्योंकि किसी भी टीम को रिटेंशन की इजाजत नहीं थी। महाराजा ट्रॉफी KSCA T20 ऑक्शन 2026 में इस बार हर किसी की नजरें केएल राहुल पर थी, लेकिन ऑक्शन में किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। आईए जानते हैं इसके पीछे की वजह-
क्यों केएल राहुल को नहीं मिला कोई खरीददार
केएल राहुल की फॉर्म नहीं बल्कि उनकी उपलब्धता उनके अनसोल्ड रहने का कारण बनी। दरअसल, दो महीने लंबे चले आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं टेस्ट मैच के बाद केएल राहुल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेंगे।
यह वनडे सीरीज जल्द समाप्त हो जाएगी, मगर अगले महीने भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है। लगातार तीन महीने क्रिकेट खेलने के बाद केएल राहुल अपना वर्कलोड मैनेज करना चाहेंगे और इंग्लैंड दौरे के लिए तरोताजा रहना चाहेंगे। इस वजह से उनका इस टी20 लीग में खेलना तय नहीं है। उनकी अनउपलब्धता के कारण किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई।
हालांकि, यह देखना दिलचस्प था कि केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों के नाम हाईलाइट किए गए, जिससे पता चलता है कि वे इस सीज़न में उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं खेल पाएंगे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा को मैसूर वॉरियर्स ने 2.6L में खरीद लिया।
केएल राहुल का आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन
केएल राहुल का आईपीएल 2026 में बल्ला जमकर बोला, 14 मैचों में उन्होंने 45 से अधिक की औसत के साथ 593 रन बनाए, इस दौरान गौरकरने वाली चीज उनका स्ट्राइक रेट रहा। राहुल के स्ट्राइक रेट की टी20 क्रिकेट में खूब चर्चा होती है, मगर इस सीजन उन्होंने यह रन लगभग 175 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। राहुल ने आईपीएल 2026 के दौरान 152 रनों की पारी भी खेली, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है।
आईपीएल के बाद केएल राहुल का अब पूरा फोकस अफगानिस्तान सीरीज पर है।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


