T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में क्यों नहीं खेले बुमराह, BCCI ने दिया अपडेट; किसे मिला मौका?

Feb 07, 2026 07:13 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Why Jasprit Bumrah Is Not Playing: भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बमराह अमेरिका के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे। बीसीसीआई ने बुमराह को अहम अपडेट दिया है।

T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में क्यों नहीं खेले बुमराह, BCCI ने दिया अपडेट; किसे मिला मौका?

भारत की शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका से भिड़ंत हुई। ग्रुप ए का हिस्सा दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला था। अमेरिका ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया। जब भारत की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो सभी हैरान रह गए। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीमार होने के कारण भारत के पहले मैच से बाहर बैठना पड़ा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुमराह को लेकर अहम अपडेट दिया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उनकी जगह पेसर मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, ''जसप्रीत बुमराह बीमारी की वजह से अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। मेडिकल टीम उनपर करीबी नजर रख रही है।''डिफेंडिंग चैंपियन भारत संयुक्त मेजबान हैं। भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से कोई सीरीज नहीं गंवाई है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को 4-1 से रौंदा था। सूर्यकुमार ने कहा कि टूर्नामेंट में प्रेशर होगा लेकिन टीम का फोकस पिछले दो सालों की तरह ही प्रदर्शन करने पर होगा।

टॉस गंवाने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा, ''हम पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। मुंबई में अच्छा लग रहा है। मैंने यहां बहुत क्रिकेट खेला है। हवा भी चल रही है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि बाद में ज्यादा ओस पड़ेगी। थोड़ा प्रेशर तो होगा ही। हालाकि, नए टूर्नामेंट में हम उसी तरह खेलना चाहते हैं जैसे हम पिछले एक या दो साल से खेलते आ रहे हैं और वही चीज जारी रखना चाहते हैं। वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं हैं। बदकिस्मती से जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं।'' बता दें कि सिराज तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह स्कॉड में आए। हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

अमेरिका के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।