T20 WC में फ्लॉप शो के बाद ICC से क्यों बातचीत कर रहा श्रीलंका? खेल मंत्री बोले- ये जोखिम नहीं उठा सकते

Mar 05, 2026 05:20 pm ISTMd.Akram पाल्लेकल, भाषा
share

श्रीलंका टी20 वर्ल्ड 2026 में फ्लॉप शो के बाद ICC से बातचीत कर रहा है। खेल मंत्री नील कुमार गामागे ने खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) में बदलाव के संकेत दिए हैं।

T20 WC में फ्लॉप शो के बाद ICC से क्यों बातचीत कर रहा श्रीलंका? खेल मंत्री बोले- ये जोखिम नहीं उठा सकते

श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब देश के क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) में आमूलचूल बदलाव हो सकता है क्योंकि देश के खेल मंत्री सुनील कुमार गामागे ने गुरुवार को कहा कि खेल को नया स्वरूप देने के लिए एक अंतरिम समिति के गठन पर विचार किया जा रहा है। श्रीलंका सुपर आठ में अपने सभी मैच हार गया था और इस तरह से सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। गामागे ने पत्रकारों से कहा, ''खेल ढांचे को नए सिरे से तैयार करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी ) का प्रशासन एक अंतरिम समिति को सौंपने के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ बातचीत चल रही है।''

एसएलसी के वर्तमान अध्यक्ष शम्मी सिल्वा का कार्यकाल मई 2027 तक है। सुपर आठ से बाहर होने से पहले श्रीलंका ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे से हार गया था। पिछले हफ्ते एसएलसी मुख्यालय में सिल्वा प्रशासन के इस्तीफे की मांग को लेकर सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन हुआ था। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भी आईसीसी के साथ चल रही बातचीत में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ''हम आईसीसी से दोबारा प्रतिबंध लगने का जोखिम नहीं उठा सकते, इसलिए हमें आईसीसी की सहमति से ही सब कुछ करना होगा।''

आईसीसी ने 2024 में श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी, जब तत्कालीन खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर सिल्वा को बर्खास्त कर दिया था। आईसीसी ने खेल के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप का हवाला देते हुए श्रीलंका में होने वाले अंडर-19 विश्व कप को भी दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया था। विश्व कप से बाहर होने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने खिलाड़ियों की आलोचना किए जाने पर चिंता जताई थी और सरकार से 'नकारात्मकता' पर अंकुश लगाने का आग्रह किया था।

कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76) की शानदार पारी आखिरी मैच में श्रीलंका को पांच रन की करीबी हार से नहीं बचा सकी थी लेकिन पाकिस्तान को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। श्रीलंका को लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 24 रन चाहिए थे। श्रीलंकाई कप्तान ने शाहीन शाह अफरीदी (48 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौका मारे जिससे आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी। लेकिन शनाका ने आखिरी गेंद को यह सोचकर छोड़ दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा जिसे मैदानी अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।