Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why is Sarfaraz Khan not playing for Mumbai in Vijay Hazare Trophy 2026 quarter final Tushar Deshpande Returned Home
सरफराज खान VHT क्वार्टर फाइनल से क्यों हुए बाहर? इस खिलाड़ी को इमरजेंसी के कारण लौटना पड़ा घर

सरफराज खान VHT क्वार्टर फाइनल से क्यों हुए बाहर? इस खिलाड़ी को इमरजेंसी के कारण लौटना पड़ा घर

संक्षेप:

Sarfaraz Khan Vijay Hazare Trophy: बल्लेबाज सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में मुंबई के लिए नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में ऐतिहासिक फिफ्टी ठोकी थी।

Jan 12, 2026 11:13 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुंबई और कर्नाटक के बीच सोमवार को बेंगलुरु में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा है। कर्नाटक ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुंबई की जब प्लेइंग इलेवन सामने आई तो सभी हैरान रह गए। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, 28 वर्षीय बल्लेबाज चोटिल होने के कारण कर्नाटक के सामने नहीं उतरा। उन्होंने मुंबई के आखिरी लीग मैच में ऐतिहासिक पारी खेली थी। सरफराज ने पंजाब के खिलाफ मैच में 20 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 5 छक्के थे। उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट की। यह लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए सरफराज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए। नेट्स में बैटिंग करते समय साईराज पाटिल की गेंद लगने से उनकी उंगली में चोट लगी। उन्हें प्लेइंग इलेलन में ओपनर ईशान मूलचंदानी ने रिप्लेस किया। सरफराज ने टी20 की अपनी धमाकेदार लय को 50 ओवर फॉर्मेट में उतारकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में 6 मैचों की 5 पारियों में कुल 303 रन बटोरे। उनका औसत 75.75 और स्ट्राइक रेट 190.56 का रहा। सरफराज के बल्ले से एक शतक जबकि दो अर्धशतकीय पारियां निकलीं। उन्होंने गोवा के खिलाफ 75 गेंदों में 157 रन बनाए थे। सरफराज ने नवंबर 2024 के बाद से भारतीय टीय के लिए कोई मैच नहीं खेला।

ये भी पढ़ें:सरफराज की ऐतिहासिक फिफ्टी पर फिरा पानी, पंजाब ने मुंबई को 1 रन से हराया

देशपांडे इमरजेंसी के कारण लौटे घर

सरफराज के अलावा मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया। उन्हें इमरजेंसी के कारण बेंगलुरु से मुंबई अपने घर लौटना पड़ा। 30 वर्षीय देशपांडे की पत्नी नाभा गद्दामवार बच्चे को जन्म देने वाली हैं। नाभा अस्पताल में एडमिट हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, ''तुषार देशपांडे ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक और सेक्रेटरी उन्मेश खानविलकर से फौरन घर वापस जाने की इजाजत मांगी।'' देशपांडे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में छह मैच खेलने के बाद छह विकेट हासिल किए। उन्होंने आखिरी मैच 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के सामने खेला।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।