सूर्यकुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन को क्यों संदेह? बोले- अगर वह आ गए तो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

R Ashwin on Suryakumar Yadav Comeback: सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। सूर्या को लेकर आर अश्विन ने अहम बात कही है।

R Ashwin on Suryakumar Yadav comeback

पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी पर संदेह है। उन्हें लगता है कि सूर्या को जिस तरह से बाहर किया गया, उससे कमबैक करना मुश्किल है। हालांकि, अश्विन ने उनकी वापसी की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया। 35 वर्षीय सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। टी20 वर्ल्ड कप के बाद सूर्या से ना सिर्फ कप्तानी छीनी गई बल्कि स्क्वॉड से भी पत्ता काट दिया गया। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त गिया। श्रेयस के नेतृत्व में भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ। आयरलैंड दौरे से पहले भारत लगातार 16 टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारा नहीं था।

‘अगर सूर्यकुमार यादव आ गए तो...’

पिछले दो टी20 सीरीज में भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सूर्या की वापसी की चर्चा जोर पकड़ रही है। साल 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, ''सूर्यकुमार कहां खेलेंगे? अगर वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा फॉर्म दिखाएंगे तो वापसी कर सकते हैं। अभी कप्तानी मुश्किल है। उन्हें बतौर बल्लेबाज कमबैक करना चाहिए। उनके पास दो टूर्नामेंट हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वापस आ जाएंगे। किसी के लिए भी दरवाजे बंद नहीं कर सकते। लेकिन जिस तरह से उन्हें टीम से हटाया गया है तो मुझे संदेह है। अगर वह आ गए तो किस स्लॉट पर खेलेंगे?''

सूर्या को हटाने पर क्या कहा गया था?

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने पिछले महीने सूर्यकुमार को हटाने पर कहा था कि पिछले दो सत्रों में उनकी लगातार गिरती फॉर्म ने उन्हें टी20 कप्तानी से हटाने के फैसले को प्रभावित किया। हालांकि, सूर्या ने बल्ले से औसत प्रदर्शन के बावजूद कप्तान के रूप में अच्छा काम किया था। अगरकर ने कहा, ''सूर्यकुमार के मामले में यह निश्चित रूप से एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। हम हालांकि अधिकांश वर्ल्ड कप के बाद आकलन करते हैं कि आगे की दिशा क्या होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''यह निर्णय कुछ हद तक उनकी फॉर्म को देखते हुए लिया गया, लेकिन साथ ही भविष्य खासकर अगले विश्व कप तक के समय को ध्यान में रखते हुए हमने लगा यह सही तरीका है। हम मानते हैं कि श्रेयस अय्यर एक बेहद योग्य कप्तान हैं।'' आईपीएल में श्रेयर की शानदार कप्तानी और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अय्यर ने 2024 में केकेआर को खिताब दिलाया था जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।