नीदरलैंड के लिए क्यों फीफा वर्ल्ड कप से बढ़कर इंडिया मैच? T20 WC में तीन दिन पहले हुआ ऐसा

Feb 17, 2026 09:20 pm ISTMd.Akram अहमदाबाद, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत और नीदरलैंड के बीच बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेला जाएगा। नीदरलैंड के लिए इंडिया मैच फीफा वर्ल्ड कप से भी बढ़कर है। नीदरलैंड टीम अपने दमदार प्रतिद्वंद्वी से भयभीत नहीं है ।

नीदरलैंड के लिए क्यों फीफा वर्ल्ड कप से बढ़कर इंडिया मैच? T20 WC में तीन दिन पहले हुआ ऐसा

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड कोई चुनौती नहीं है लेकिन डच टीम अपने दमदार प्रतिद्वंद्वी से भयभीत भी नहीं है। नीदरलैंड बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से भिड़ेगा। नीदरलैंड टीम एक लाख 32 हजार दर्शक क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेलने को लेकर रोमांचित है। अगर मैदान आधा भी भरा होगा तो डच फुटबॉल टीम की हौसलाअफजाई के लिए स्टेडियम आने वाले दर्शकों से यह संख्या अधिक होगी।

T20 WC में मैच से तीन दिन पहले हुआ ऐसा

नीदरलैंड टीम का मीडिया और मार्केटिंग देखने वाले जॉन वान व्लिएट ने पीटीआई से कहा, ''दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत से खेलना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। कल का मैच देखने उससे ज्यादा दर्शक मौजूद होंगे जो फीफा वर्ल्ड कप में डच टीम के समर्थन के लिए मैदान में आते हैं।'' उन्होंने कहा, ''डच प्रायोजकों को इस पर ध्यान देना चाहिए जो अभी तक नहीं दिया है।'' स्टेडियम की सीटें नारंगी रंग की है जो नीदरलैंड टीम की जर्सी का रंग भी है। नीदरलैंड की कहानी 20 देशों के इस टी20 विश्व कप में भाग ले रही हर एसोसिएट टीम की कहानी है। टूर्नामेंट के पहले मैच से तीन दिन पहले नीदरलैंड को स्पॉन्सर मिला। वह भी एक भारतीय प्रायोजक जैसा कि 2023 वनडे विश्व कप में भी हुआ था।

फुटबॉल के दीवाने देश में क्रिकेट हाशिये पर

वित्तीय सेवा फर्म ग्लोब ने टूर्नामेंट शुरू होने से तीन दिन पहले प्रायोजन का फैसला किया। नीदरलैंड आईसीसी टूर्नामेंटों में लगातार खेल रही है लेकिन फुटबॉल के दीवाने देश में क्रिकेट हाशिये पर ही है। डच कंपनियां गाहे बगाहे प्रायोजन करती रही हैं लेकिन उनका भी कोई भारतीय कनेक्शन रहा है। व्लियेट ने कहा, ''हम भारत के खिलाफ आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रखते हैं ताकि भविष्य में और प्रायोजक आगे आएं।'' नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने कहा ,'' यह हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। भारत के खिलाफ भारत में सबसे बड़े स्टेडियम में खेलने को लेकर सभी रोमांचित हैं।''

नीदरलैंड आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं

नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनको खेलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। नीदरलैंड की स्पिन आक्रमण में आर्यन दत्त और रोएलॉफ वैन डेर मेरवे शामिल है जो काफी समय से खेलने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करें इसकी संभावना कम लगती है। गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के पास सुपर आठ से पहले कुछ गेंदबाजों को आराम देने का विकल्प है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। कोलंबो में अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव को चुनने के बाद उम्मीद है कि भारत फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के संयोजन पर वापस लौटेगा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;