फाइनल में टॉस हारने के बावजूद कप्तान सूर्या क्यों खुश? T20 वर्ल्ड कप का ये रिकॉर्ड चौंकाएगा!

Mar 08, 2026 07:45 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

India vs New Zealand Final Toss: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बैटिंग के लिए उतारा।

फाइनल में टॉस हारने के बावजूद कप्तान सूर्या क्यों खुश? T20 वर्ल्ड कप का ये रिकॉर्ड चौंकाएगा!

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को भारत को न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, टॉस हारने के बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश हैं। दरअसल, भारत को खिताबी मुकाबले में पहले बैटिंग ही करने थी। भारत की अब सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप तीसरी बार जीतने पर नजर है। भारत ने पिछली दोनों ट्रॉफी पहले बैटिंग करके ही जीती है। भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी और 5 रन से मैच जीता। वहीं, भारत ने 2024 में फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी थी।

टॉस हारने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार?

टॉस हारने के बाद सूर्या ने कहा, ''हम पहले बैटिंग करने पर खुश हैं। हम बैटिंग ही करना चाह रहे थे। पिछले मैच में भी हमने यही किया और अच्छा प्रदर्शन किया। जब भी आप सेमीफाइनल या फाइनल खेलते हैं तो स्कोरबोर्ड पर रन होना है हमेशा अच्छा रहता है। गेंदबाज भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पिछली बातें अब इतिहास है। यह नया वर्ल्ड कप है। हम इसके लिए बहुत उत्हासिक हैं। उम्मीद है कि हम आज रात दर्शकों को अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। हमने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलवा नहीं किया है।'' न्यूजीलेंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, ''हम पहले बॉलिंग करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। थोड़ी घास है। देखेंगे कि कुछ मदद मिलती है या नहीं। एक भारत को ऐसे स्कोर तक रोकने की कोशिश करेंगे, जिसे चेज किया जा सके। यह एक शानदार रात होने वाली है और उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

T20 वर्ल्ड कप का ये रिकॉर्ड चौंकाएगा!

खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्या भले ही खुश हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाला रहा है। पिछले नौ संस्करणों के फाइनल में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब कोई टीम टॉस गंवाने के बाद चैंपियन बनी। यह 2009 में पाकिस्तान के साथ हुआ। तब टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के विरुद्ध टॉस जीता था। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 138/6 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाकर खिताब जीता। अब तक पांच टीमों ने सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार यह कमाल किया। भारत आज न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब रहा तो तीन ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम होगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।