अगर खिलाना नहीं, तो साथ क्यों रखना… श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा का मैनेजमेंट से सीधा सवाल

Jan 29, 2026 09:33 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रेयस अय्यर को जब चौथे टी20 मैच में मौका नहीं मिला तो आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वह बच्चा नहीं है। अगर खिलाना नहीं है तो उसे बाहर कर दो, किसी बच्चे को टीम में ले आओ और उसे बाहर बिठाओ।

अगर खिलाना नहीं, तो साथ क्यों रखना… श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा का मैनेजमेंट से सीधा सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद जब चौथे मैच में भारतीय टीम खेलने उतरी तो ईशान किशन इंजर्ड थे। वे पहले से ही तिलक वर्मा की जगह पर खेल रहे थे। ऐसे में तिलक वर्मा की जगह टीम में आए श्रेयस अय्यर को खिलाया जा सकता था, लेकिन टीम मैनेजमेंट की दलील थी कि वे कॉम्बिनेशन ट्राई कर रहे थे, जिसके कारण श्रेयस को मौका नहीं दिया। इस पर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि वह बच्चा नहीं है। अगर खिलाना नहीं है तो उसे बाहर कर दो, किसी बच्चे को टीम में ले आओ और उसे बाहर बिठाओ।

आकाश चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा है, "अगर बिल्कुल मन बना लिया कि श्रेयस अय्यर को खिलाना ही नहीं है तो फिर टीम में क्यों रखा है यार? किसी एक छोटे बच्चे को बुला लीजिए उसको टीम के साथ रख लीजिए वो आयुष बडोनी भी हो सकते हैं, वो शाहबाज अहमद भी हो सकते हैं और मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं और मैं समझता हूं कि जब तिलक वर्मा उपलब्ध हो जाएंगे तो श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ेगा। ये भी सवाल था कि उन्हें टीम में होने के बावजूद पहले तीन T20 मैचों में बाहर बैठना पड़ेगा।"

श्रेयस अय्यर पहले तीन मैचों में ही नहीं, बल्कि चौथे मैच में भी बाहर बैठे। तीन मैचों में ईशान किशन को मौका दिया गया, लेकिन जब ईशान भी चोटिल हो गए, तब भी मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर को नहीं खिलाया। उन्होंने एक अतिरिक्त पेसर खिलाया और नए टीम कॉम्बिनेशन को परखा, जो आइडिया बिल्कुल फ्लॉप रहा। टीम 50 रन से मैच हार गई।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, "सब कुछ समझ में आता है कि वे वर्ल्ड कप टीम में नहीं हैं तो उनको पहले मौका नहीं मिलेगा, लेकिन जब ईशान इंजर्ड हो जाते हैं और श्रेयस अय्यर ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बाहर बैठे हैं तब भी आप उनको नहीं खिलाते हैं। हर्षित राणा को नंबर सात पर रखते हैं। जब ये मैं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हूं तो मैच की पहली गेंद भी नहीं फेंकी गई है। नतीजा मैच का क्या होगा? नहीं पता, लेकिन श्रेयस अय्यर एक छोटा बच्चा नहीं है कि आप उनको टीम के साथ रखते हैं कि उनको अनुभव मिलेगा ड्रेसिंग रूम में रहने का। इस बात का कोई तुक नहीं बनता।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर नहीं है मन तो फिर किसी बच्चे को रख लीजिए, क्योंकि पहली बार हुआ है गौतम गंभीर की कोचिंग में कि उन्होंने चार प्रोपर बॉलर खिलाए हैं, पांचवें बॉलर जो थे वह हर्षित राना थे, जो नंबर 7 पर थे। वह टेस्ट में नहीं खिलाते यार, इस बार T20 में खिलाए हैं। माना विश्व कप आगे है और उसका लेंस लगाया हुआ है जिसे समझते हैं, लेकिन मेरे विचार में श्रेयस अय्यर को या तो खिलाना चाहिए था और अगर खिलाने का मन ही नहीं है तो उनको घर भेज देना चाहिए, उनको इस टीम के साथ मत रखिए किसी बच्चे को बुलाइए, उनको बाहर बिठाइए। मुझे नहीं लगता कि श्रेयस अय्यर के लिए ये शायद सही चीज है। चाहे कुछ भी हो जाए कोई भी खेल जाए पर आप नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर, यह स्वीकार्य नहीं है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;