Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why does Gautam Gambhir stick with Harshit Rana Sandeep Sharma old explanation video goes viral
हर्षित राणा को गौतम गंभीर क्यों दे रहे बार-बार मौका? संदीप शर्मा ने पहले ही बता दिया था कारण

हर्षित राणा को गौतम गंभीर क्यों दे रहे बार-बार मौका? संदीप शर्मा ने पहले ही बता दिया था कारण

संक्षेप:

संदीप शर्मा की एक क्लिप फिर से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने हर्षित राणा को लेकर बात की थी। हर्षित राणा ने रांची में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में 3 विकेट हॉल प्राप्त किया था।

Dec 02, 2025 12:38 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिग्गज भारतीय पेसर संदीप शर्मा की एक क्लिप फिर से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने हर्षित राणा को लेकर बात की थी। हर्षित राणा ने रांची में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में 3 विकेट हॉल प्राप्त किया था। बहुत चर्चा हर्षित राणा की टीम में जगह को लेकर हो रही थी, जिसके लिए गौतम गंभीर पर भी सवाल उठे कि हेड कोच उनकी तरफदारी कर रहे हैं। हालांकि, संदीप शर्मा ने एक बड़ा ही दमदार तर्क देकर समझाया था कि हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह कैसे मिलती है और इतने मौके क्यों दिए जाते हैं?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मानवेंद्र के साथ बातचीत में संदीप शर्मा ने बताया था कि हर्षित राणा का सिलेक्शन सेंटीमेंट पर नहीं, बल्कि क्लियर लॉन्ग-टर्म प्रोजेक्शन पर आधारित था। उन्होंने बताया था कि एक बार जब सिलेक्टर किसी रेयर स्किलसेट को पहचान लेते हैं, तो अगला कदम उस टैलेंट को मैच्योर होने के लिए काफी समय देने का होता है। यही इस समय हर्षित राणा के साथ हो रहा है।

संदीप ने बताया था, “आप या तो एक स्किल या टैलेंट को पहचानते हैं या एक बार जब आप उस टैलेंट को पहचान लेते हैं, तो आप उसे मैच्योर होने के लिए काफी समय देते हैं। उसके साथ यही हुआ है। वह 140 से ज़्यादा की स्पीड से बॉलिंग करता है, उसकी हाइट अच्छी है, बॉडी मजबूत है। अगर आप उसके साथ कुछ साल काम करें, तो वह बहुत अच्छा बॉलर बन सकता है।”

संदीप शर्मा ने जोर देकर ये कहा था कि तेज गेंदबाजों को तैयार करना हमेशा एक जुआ होता है और चयनकर्ता जानबूझकर यह जोखिम उठाते हैं। उन्होंने बताया था, "अगर आप ऐसे पांच खिलाड़ी चुनते हैं, तो सिर्फ एक या दो ही अच्छा करते हैं। तीन या चार बार आप गलत होंगे। इसीलिए सिलेक्टर्स के लिए यह मुश्किल है, क्योंकि उन्हें मौके लेने पड़ते हैं। वह 23 से 24 साल का है और उसे खेलना होगा, कुछ हिट्स लेने होंगे और आगे बढ़ना होगा।"

केएल ने भी हर्षित को सराहा

कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने भी इस युवा गेंदबाज की तारीफ की थी और कहा था, "हर्षित खास है। कोई लंबा, कोई जो तेज गेंद डाल सके, कोई जो पिच पर हिट कर सके। भारत को इसी की तलाश थी। वह अभी भी डेवलप हो रहा है, लेकिन हमें उसमें बहुत पोटेंशियल दिखता है।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |