Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why did Waqar Younis demand the exclusion of Pakistani star Saim Ayub before the Asia Cup final with India
भारत संग फाइनल से पहले वकार यूनुस ने क्यों की इस पाकिस्तानी स्टार को बाहर करने की मांग?

भारत संग फाइनल से पहले वकार यूनुस ने क्यों की इस पाकिस्तानी स्टार को बाहर करने की मांग?

संक्षेप:

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे वकार यूनुस ने एक पाकिस्तानी स्टार को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की है। ये खिलाड़ी हैं सैम अयूब जो एशिया कप में 4 बार खाता नहीं खोल पाए। वकार ने यह भी कहा कि अयूब में टैलेंट की कमी नहीं है, उनमें उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य दिखता है।

Sep 26, 2025 10:43 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के करीब 4 दशकों के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार फाइनल में भिड़ने जा रही हैं। इस एशिया कप में दोनों देशों की ये तीसरी भिड़ंत होगी। पिछले दोनों मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने एक पाकिस्तानी स्टार को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वकार ने सैम अयूब को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 मैच में भी बिना खाता खोले आउट हुए। इस एशिया कप के 6 मैचों में वह 4 बार खाता तक नहीं खोल पाए हैं। 23 साल का ये क्रिकेटर एशिया कप में अब तक सिर्फ 23 रन बनाया है। एक मैच में उसने 21 रन और एक में 2 रन बनाए थे।

सैम अयूब एशिया कप में अब तक जहां बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे हैं, वहीं गेंद से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा है। उन्होंने 6 मैचों में अभी तक 8 विकेट लिए हैं। इसके बाद भी वकार यूनुस उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने लायक नहीं मानते।

ये भी पढ़ें:मुझे क्रिकेट से मतलब; रऊफ और फरहान की उकसाऊ भाव-भंगिमा पर क्या बोले पाक कोच?

गुरुवार के मैच में कॉमेंट्री के दौरान वकार ने अयूब की खराब बैटिंग पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, 'देखिए, मैंने दूसरी बार डक के बाद कहा था कि इस लड़के को बेंच पर बैठाने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि वह टैलेंटेड नहीं है; वह बहुत टैलेंटेड है। मुझे लगता है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य है। लेकिन कभी-कभी जब चीजें आपके हिसाब से नहीं जा रही होती हैं तो आप लगातार नीचे, और नीचे चले जाते हैं। यहां उसके साथ यही हो रहा है। इस दोपहर जब वह फील्ड में आ रहा था तो उसका बॉडी लैंग्वेज बहुत खराब था।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |