वैभव सूर्यवंशी की क्यों हुई श्रीलंकाई खिलाड़ी से लड़ाई? सीनियर ने मामला हाथ से निकलने से बचाया

दांबुला, भाषा
Follow us on Google News
share

Vaibhav Sooryavanshi Fight: वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका ए मैच में लड़ाई हो गई। मैच के बाद सूर्यवंशी को श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देते हुए देखा गया, जिससे दोनों के बीच शारीरिक टकराव भी हुआ।

वैभव सूर्यवंशी की क्यों हुई श्रीलंकाई खिलाड़ी से लड़ाई? सीनियर ने मामला हाथ से निकलने से बचाया

सुपर ओवर में श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की हार के बाद त्रिकोणीय सीरीज का मैच खराब माहौल में खत्म हुआ जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मेजबान टीम के एक खिलाड़ी के साथ तीखी बहस हुई और बात लगभग हाथापाई तक पहुंच गई। श्रीलंकाई खिलाड़ी की छींटाकशी के कारण सूर्यवंशी की लड़ाई हुई। सुपर ओवर में भारत ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज कुगाथस मथुलन के खिलाफ टीम नौ रन ही बना सकी और लगातार दूसरा मैच हार गई। सूर्यवंशी ने मथुलन की आखिरी तीन गेंद का सामना किया और एक बाउंड्री सहित सिर्फ छह रन बनाए।

सूर्यवंशी ने फील्डिर को दिया धक्का

मैच खत्म होने के बाद जब 15 वर्षीय सूर्यवंशी और उनके साथी सूर्यांश शेडगे पवेलियन लौट रहे थे तो श्रीलंकाई टीम ने कुछ ज्यादा ही जोश में जश्न मनाया। हालांकि, टीवी कैमरों ने सूर्यवंशी को गुस्से में मथुलन की ओर बढ़ते हुए कैद किया और उनके साथी खिलाड़ी विशेन हलम्बेज बीच-बचाव के लिए आ गए। इसकी वजह शायद वह बात थी जो गेंदबाज ने 15 साल के खिलाड़ी को तीन गेंद पर सफलतापूर्वक रोकने के बाद कही थी। सूर्यवंशी को फील्डिर को धक्का देते देखा गया और फील्डर ने भी उनकी तरफ बढ़ने की कोशिश की। श्रीलंका के सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव किया जिससे कि मामला हाथ से नहीं निकले।

क्या खिलाड़ियों को मिलेगी सजा?

जब सूर्यवंशी पवेलियन लौट रहे थे तो वह साफ तौर पर गुस्से में दिख रहे थे क्योंकि भारत कम रोशनी में लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहा था। शुरू में ऐसा लगा कि सुपर ओवर का कोई प्रावधान नहीं है क्योंकि भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा की मैदानी अंपायरों के साथ लंबी और तीखी बहस हुई लेकिन 10 मिनट बाद अंपायर मान गए। अंपायरों और तिलक के बीच बातचीत के दौरान भी सूर्यवंशी चर्चा में शामिल होते दिखे लेकिन मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर ने उन्हें पीछे खींच लिया। यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश कोई आधिकारिक सजा की घोषणा करते हैं या खिलाड़ियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देते हैं।

सूर्यवंशी ने फिर बड़ी पारी नहीं खेली

सूर्यवंशी (14 गेंद में 21 रन) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाज चमिका गुणाशेखर पर छक्के और दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन ऑफ स्पिनर साहन अराचिगे की गेंद पर प्वाइंट पर कैच दे बैठे। हालांकि, ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे (66 गेंद में 72 रन) और विपराज निगम (49 गेंद में 51 रन) ने अर्धशतक जड़कर मेहमान टीम का स्कोर 265 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका ए ने सीरीज के पहले मैच में अंतिम लम्हों में खराब बल्लेबाजी करके जीत भारत को तोहफे में दी थी लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी शिकस्त झेलने वाले भारत ए की यह दूसरी हार है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।