टीम इंडिया ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी? BCCI ने बताया कारण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया ने एक बार फिर से मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली। एक साल के भीतर यह दूसरी बार था, जब भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट के प्रमुख से ट्रॉफी नहीं ली। 

Mohsin Naqvi Team India
मोहसिन नकवी और भारतीय क्रिकेट टीम

वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने जीता, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी नहीं है। पिछले साल सितंबर में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप जीता था, लेकिन उसे भी ट्रॉफी नहीं मिली थी। भारत को दो एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिलने के पीछे सिर्फ एक शख्स है और वह है पाकिस्तान का इंटीरियर मिनिस्टर यानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी का चेयरमैन भी है। नकवी की अपनी जिद थी और भारत भी अपने उसूलों पर अड़ा रहा कि ट्रॉफी इस शख्स से नहीं लेनी है। बीसीसीआई ने ये स्टैंड इस बार भी क्यों रखा? इसकी वजह भी बता दी है।

दरअसल, टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को 72 रनों से हराया और 8वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कैबिनेट में सिर्फ 7 ही ट्रॉफी हैं, क्योंकि 8वीं ट्रॉफी एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के पास है। जिस तरह सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल सितंबर में मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी, उसी तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस पर बीसीसीआई सचिव का बयान आया है।

BCCI सचिव ने किया पहलगाम का जिक्र

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, "अब वजह इसके लिए कुछ दूसरी नहीं है। यहां मैं कोई बड़ी चीज नहीं बोलने जा रहा हूं। हमारा एक ही मकसद था कि जो पहलगाम आतंकवादी हमला में हुआ था अप्रैल 2025 में, उसके बाद हमारी कुछ दिक्कतें उनसे थीं। उसके बाद हमारे पाकिस्तान के साथ रिश्ते खराब हो गए। हम नहीं चाहते थे कि पाकिस्तान के साथ कोई गेम खेलें। बावजूद इसके BCCI ने केंद्र सरकार की पॉलिसी को फॉलो किया और हम खेले।"

उन्होंने आगे बताया, "एसीसी की एक पुरानी पॉलिसी है, जब जय शाह एसीसी के चेयरमैन थे तो उस टाइम में भी यही नियम था कि जो टीम एशिया कप की चैंपियन होगी या रनर्स होगी वो देश का प्रेसिडेंट नहीं तो सेक्रेटरी ट्रॉफी देगा। यह एक अनरिटन नॉर्म्स था। जब जय शाह प्रेसिडेंट थे तो उन्होंने ट्रॉफी नहीं दी थी। बांग्लादेश या श्रीलंका जीता था। यह एक अनरिटन ट्रेडिशन है। अनरिटन नॉर्म्स है। पिछले साल एशिया कप में भारत चैंपियन हुआ उस टाइम पर वो नॉर्म्स फॉलो नहीं किए गए। उस टाइम पे एशियन क्रिकेट काउंसिल का जो प्रेसिडेंट है, वह ट्रॉफी देने के लिए गए, लेकिन इस पर हमारी कुछ पाबंदियां है, कुछ आरक्षण है कि उनसे हमको ट्रॉफी नहीं लेनी है।"

‘जो युद्ध की बात करता है, उससे ट्रॉफी नहीं लेंगे’

बोर्ड के सचिव ने अपने इसी बयान में आगे बताया, "हमारा भारत का हर खिलाड़ी और हर देशवासी नेशन इज फर्स्ट पॉलिसी अपनाता है। पूरा देश यह मानता है कि हम ऐसे शख्स से ट्रॉफी नहीं लेंगे जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध की बात कहता है। उनसे हम लोग कैसे ट्रॉफी ले सकते है? इसीलिए मेंस के टाइम पर भी जब एशिया कप का चैंपियन भारत हुआ तो हमने ट्रॉफी नहीं ली और आज महिला दल भी चैंपियन हुआ है हम ट्रॉफी नहीं लिए।"

उन्होंने आगे कहा, "उनके हाथ से हम ट्रॉफी नहीं लेने वाले थे, लेकिन कोशिश थी कि डिप्टी चेयरमैन हमें ट्रॉफी देगा। हम यह नहीं बोल रहे हैं कि BCCI चैंपियन है तो BCCI का कोई अधिकारी अपने हाथ से ट्रॉफी दे। हमारी कोशिश थी कि एसीसी का डिप्टी चेयरमैन खालिद भाई अपने हाथ से ट्रॉफी दे दें, लेकिन वो हमारा विनती कबूल नहीं किए। उन्होंने हमारी कोई बात नहीं मानी। हम लोग ट्रॉफी जीते हैं। भारत चैंपियन है। टीवी पर सभी ने देखा है। मेंस में भी एशिया कप में इंडिया चैंपियन हुआ था। ट्रॉफी आए ना आए इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। स्कोर बोर्ड में स्कोर साफतौर पर लिखा हुआ है। सबने टेलीविजन में देखा है कि इंडिया ने आज श्रीलंका को हराया है 72 रन से। इससे बड़ा खुशियों का मौका हमारा नहीं हो सकता। अभी हमारा फोकस ट्रॉफी लेना नहीं, बल्कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल लेना है, जिस पर हम ध्यान केंद्रित करेंगे।"

ट्रॉफी आज नहीं तो कल हमारे पास जरूर आएगी

सैकिया ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने एसीसी को ऑफर किया था कि ट्रॉफी प्रेजेंट एसीसी के वाइस प्रेसिडेंट कर दें, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। उन्होंने बताया, "हम लोगों ने अनुरोध किया था कि ये सब कंट्रोवर्सी मत कीजिए, जो टीम जीती है, उनको ट्रॉफी मिलनी चाहिए। बिना किसी विवाद के इस मसले को हल किया जा सकता था, लेकिन नहीं किया गया तो ये उनका डोमेन की बात है तो हम लोग इस पर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकते, लेकिन मैं आपको एक ही बात बोलता हूं और सारे भारतवर्ष को बोलता हूं कि ये ट्रॉफी आज नहीं तो कल हमारे यानी बीसीसीआई के कबर्ड्स में आएगी।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत ने क्यों नहीं ली मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी? BCCI ने बताया कारण