Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why did Shubman Gill replace Sanju Samson as the opener Captain Suryakumar Yadav clarified ind vs sa t20i series
ओपनिंग में हिट संजू सैमसन की जगह पर शुभमन गिल क्यों? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई

ओपनिंग में हिट संजू सैमसन की जगह पर शुभमन गिल क्यों? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से पहले सोमवार को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इसकी वजह बताई कि ओपनिंग में सुपर हिट रहे संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे करके शुभमन गिल को मौका क्यों दिया जा रहा।

Dec 08, 2025 04:06 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को कटक में खेला जाएगा। सीरीज से पहले सोमवार को टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इसकी वजह बताई कि ओपनिंग में सुपर हिट रहे संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे करके शुभमन गिल को मौका क्यों दिया जा रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूर्या ने कहा, 'संजू ऐसे बल्लेबाज हैं जो ऊपरी क्रम में खेल सकते हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर अच्छा किया है। शुभमन उनसे पहले खेले क्योंकि वह उस स्पॉट (ओपनर) डिजर्व करते हैं। लेकिन हम अब भी सुनिश्चित कर रहे कि संजू को मौकें मिलें।'

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘ओपनरों को छोड़कर हर किसी को लचीला होने की जरूरत है। उन्हें माहौल के हिसाब से खुद को ढालना ही होगा। वे दोनों ही हमारे प्लान में हैं- दोनों ही तमाम भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ये टीम के लिए एक धरोहर भी है और एक अच्छा सिरदर्द भी।’

ये भी पढ़ें:भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: कटक में पहले T20I में किसका पलड़ा दिख रहा भारी?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये सीरीज फरवरी में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम 10 टी20 मैच खेलने जा रही है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की इस सीरीज के बाद अगले महीने न्यूजीलैंड के साथ भी 5 टी20 मैच की होम सीरीज खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ओपनिंग जोड़ी तो सेट है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। संजू सैमसन पांचवें नंबर पर। हालांकि मैच की परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम में नाटकीय बदलाव भी देखने को मिल सकता है, जैसा कि सूर्या ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ओपनरों को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव हो सकते हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |