न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों मिली करारी हार? ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने बताया कारण
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उनकी टीम ने दोनों पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिससे उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में उसकी पहली हार भी है।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने बताया है कि उनकी टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मैच में हार का सामना क्यों करना पड़ा? डैरिल मिचेल ने मैच के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम ने दोनों पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसकी वजह से कीवी टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की पहली हार भी है।
मिचेल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''मुझे लगता है कि दोनों पावरप्ले में हमने मैच को अपने हाथ से जाने दिया। बल्लेबाजी में हमने शुरुआत में ही कुछ ज्यादा विकेट गंवा दिए और बीच के ओवरों में हमने खुद को सीमित रखा। इसके बाद गेंदबाजी में भी हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना कर सकते थे।''
ये भी पढ़ेंः धोनी ने कप्तानी छोड़ी नहीं बल्कि ऐसे छुड़वाई गई, 9 साल बाद पूर्व सिलेक्टर ने खोला कच्चा चिट्ठा
न्यूजीलैंड की टीम ने शुरू में ही काफी विकेट गंवा दिए थे लेकिन वह आखिर में सात विकेट पर 175 रन बनाने में सफल रहा। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया। मिचेल ने कहा, ''हमने अपनी पारी को संवारा और डेथ ओवरों में फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन हम 200 रन के उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके जो हम चाहते थे। हम इससे अधिक रन बनाना चाहते थे ।''
उन्होंने कहा, ''जब दो टीमें एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही हो तो यह टी20 क्रिकेट का स्वभाव है। कोई न कोई जीतेगा, कोई न कोई हारेगा। दुर्भाग्य से आज रात हम हार गए।'' मिचेल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। उन्होंने विशेष रूप से विविधताओं के साथ गेंदबाजी करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की सराहना की।
ये भी पढ़ेंः Colombo weather live: इंडिया vs पाकिस्तान मैच में क्या खलल डालेगी बारिश? जानिए क्या है मौसम का अनुमान
उन्होंने कहा, ''मुझे लगा कि उनके गेंदबाजों खासकर मार्को (यानसन) ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। देखकर साफ पता चलता था कि वे पहले भी इस पिच पर खेल चुके हैं। उनकी रणनीति और खेलने का तरीका स्पष्ट था। मैं उनकी सराहना करता हूं।'' न्यूजीलैंड की पारी के आखिर में जब चौके-छक्के लगने बंद हो गए, तो मिचेल ने उस महत्वपूर्ण क्षण को खेल के स्वाभाविक उतार-चढ़ाव का हिस्सा बताया।
उन्होंने कहा, "कभी-कभी हमारे शॉट छक्के के लिए जाते हैं, कभी-कभी सीमा रेखा पर कैच हो जाते हैं। शुरुआती विकेट गिरने के बाद हमने एक मजबूत आधार बनाया और ऐसी स्थिति में पहुंच गए जहां हम फिर से उन्हें दबाव में डालना चाहते थे। लेकिन कुछ छोटे-छोटे पल हमारे पक्ष में नहीं रहे और हम वह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए जो हम चाहते थे।'' मिचेल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के माहौल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में न्यूजीलैंड को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, ''यह एक खूबसूरत मैदान है। हम लगभग छह सप्ताह से भारत में है और हमें यहां दर्शकों का बहुत समर्थन मिला है। हमें लगता है कि भारत के बाद हम उनकी दूसरी सबसे पसंदीदा टीम हैं।''
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



