Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why did Mohammed Siraj feel like taking every wicket in the Delhi Test against the West Indies
वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मोहम्मद सिराज को हर विकेट फिफर लेने जैसा क्यों लगा?  बताई वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मोहम्मद सिराज को हर विकेट फिफर लेने जैसा क्यों लगा? बताई वजह

संक्षेप: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने जो भी विकेट लिया वह उन्हें पांच विकेट जैसा लगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल बिल्कुल नहीं थी।

Wed, 15 Oct 2025 01:58 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने जो भी विकेट लिया वह उन्हें पांच विकेट जैसा लगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि पिच गेंदबाजों के लिए अनुकूल बिल्कुल नहीं थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिराज ने मंगलवार को समाप्त हुए मैच में तीन विकेट लिए, जिसमें भारत ने सात विकेट से जीत हासिल करके श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की। अहमदाबाद में पहले टेस्ट में उन्होंने सात विकेट लिए थे।

सिराज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सिराज ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह सीरीज बहुत अच्छी रही। जब हम अहमदाबाद में खेले तो तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिली। दिल्ली में हमें काफी ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। हर विकेट (जो मैंने लिया) पांच विकेट जैसा लगा।’’

ये भी पढ़ें:सिराज बने नंबर-1, देखें 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वालों की लिस्ट

उन्होंने कहा, ‘‘एक तेज गेंदबाज के रूप में जब आपको अच्छे प्रयास करने के बाद पुरस्कार मिलता है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर पुरस्कार जीतने के बाद आपको खुशी भी मिलती है।’’

पिछले कुछ समय से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के केंद्र में रहे सिराज ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा प्रारूप है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी उपलब्धि के बाद मैं एक व्यक्ति के तौर पर बहुत गर्व महसूस करता हूं। मैं इस तरह का प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट मेरा पसंदीदा प्रारूप है।’’

सिराज ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में आपके सामने बहुत सारी चुनौतियां होती हैं। आपको पूरा दिन मैदान पर बिताना पड़ता है। इसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होता है। टेस्ट क्रिकेट सबसे हटकर है लेकिन इसमें खेलने से मुझे बहुत मजा आता है और मैं गर्व भी महसूस करता हूं।’’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |