वेस्टइंडीज ड्रेसिंग रूम में 20 मिनट तक क्यों रुके ब्रायन लारा? कप्तान और कोच से की अलग-अलग बात

नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ब्रायन लारा वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में गए। वह लगभग 20 मिनट तक वहां रहे।

ब्रायन लारा और रोस्टन चेस

महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के चेहरे पर भारत द्वारा वेस्टइंडीज पर शिकंजा कसने के बाद निराशा साफ देखी जा सकती थी लेकिन उन्होंने दिल्ली में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा कर कोच और कप्तान से बातचीत की। 56 वर्षीय लारा ‘मिशन इंडिया’ अभियान के तहत विवियन रिचर्ड्स के साथ यहां हैं। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज को कुछ अतिरिक्त धनराशि दिलाने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें इस टीम के लंबे प्रारूप के खेल के जर्जर ढांचे को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘ब्रायन लारा दिन का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में जरूर गए। उन्होंने खिलाड़ियों को कोई सामान्य संबोधन नहीं दिया, बल्कि कोच डैरेन सैमी, कप्तान रोस्टन चेस और कुछ खिलाड़ियों से अलग-अलग बात की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह वहां लगभग 20 मिनट तक थे। यह चर्चा मुख्यतः वेस्टइंडीज क्रिकेट की स्थिति और आगे के रास्ते के बारे में थी।’’

लारा ने इससे पहले एक पुरस्कार समारोह में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट को खेलने के जज्बे पर सवाल उठाते हुए कहा कि समस्याओं के बावजूद भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के दिल में अगर जुनून होता तो वे टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह बनाने का ‘कोई न कोई रास्ता’ निकाल ही लेते। लारा ने कहा, ‘‘मैं रोस्टन चेस और अन्य खिलाड़ियों से पूछना चाहूंगा कि वे बताएं कि क्या उनके दिल में क्रिकेट है? क्या वे सचमुच वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं? और यही सबसे महत्वपूर्ण बात है क्योंकि अगर ऐसा है तो आपको कोई न कोई रास्ता मिल ही जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास भी 30-40 साल पहले बेहतर सुविधाएं नहीं थीं। विव रिचर्ड्स ने किसी बेहतर अभ्यास पिच पर बल्लेबाजी नहीं की थी। हमें भी वही काम करना पड़ता था, वही मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन जज्बा अलग था। वेस्टइंडीज के लिए खेलने का जुनून काफी अधिक था।’’ टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड 400 रन की पारी खेलने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘मैं युवा खिलाड़ियों से आग्रह करता हूं कि वे यह समझें कि यह एक शानदार अवसर है।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।