Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why did AB de Villiers call Mohammed Siraj unlucky guy but expressed his satisfaction regarding this matter
एबी डि विलियर्स ने मोहम्मद सिराज को क्यों बताया बदकिस्मत? इस बात पर जताया संतोष

एबी डि विलियर्स ने मोहम्मद सिराज को क्यों बताया बदकिस्मत? इस बात पर जताया संतोष

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर हमदर्दी जताई है। उन्होंने कहा कि सिराज बदकिस्मत रहे जो अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाए। 

Jan 05, 2026 04:03 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर हमदर्दी जताई है। उन्होंने कहा कि सिराज दुर्भाग्यशाली रहे जो अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि इसमें फॉर्म की निर्णायक भूमिका नहीं थी बल्कि टीम संतुलन इसकी वजह रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एबी डि विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हम सिराज को ओडीआई स्क्वाड में देख रहे हैं। वह विश्व कप मिस करने वाले बदकिस्मत खिलाड़ियों में से एक है। लेकिन ये भी सिर्फ बैलेंस की वजह से हुआ है।'

डि विलियर्स ने आगे कहा, ‘आपके पास बुमराह और अर्शदीप हैं। हर्षित बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इस तरह आपके तीन तेज गेंदबाज हो गए। मुझे लगता है कि यही वजह है कि आप हर्षित के लिए जाते हैं क्योंकि सिराज तो शानदार गेंदबाज हैं।’

ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप से क्रिकेट जगत में खोया सम्मान हासिल करेगी जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा

डि विलियर्स ने सिराज को वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने की एक वजह भारत के स्पिन डिपार्टमेंट पर ज्यादा फोकस करने की रणनीति को भी बताया है। उन्होंने कहा, ‘वे तेज गेंदबाजी पर बहुत ज्यादा फोकस करना नहीं चाहते हैं। फोकस स्पिनरों पर है। अगर वे शुरुआत में तेज गेंदबाजों से विकेट पाते हैं तो वे इसे बोनस के तौर पर देखेंगे।’

ये भी पढ़ें:घर पर हुई बेइज्जती ने उड़ाई BCCI की नींद, गिल के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने इस बात को लेकर खुशी जताई कि सिराज कम से कम ओडीआई सेटअप का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, 'सिराज बदकिस्मत तो हैं लेकिन कम से कम वह ओडीआई प्लान में हैं और 2027 के विश्व कप की तरफ बढ़ रहे हैं।'

टी20 विश्व कप के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दूबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।