तुषार देशपांडे और समीर रिजवी को ऐसी मैच विनिंग परफॉर्मेंस देते देख पछता रही होगी CSK! जानें क्यों

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सही कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की तलाश कर रही सीएसके की टीम को 4 अप्रैल को काफी ठेस पहुंची होगी जब उनके दो पूर्व खिलाड़ी- तुषारदेशपांडे और समीर रिजवी- एक ही दिन में किसी अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी।

तुषार देशपांडे और समीर रिजवी को ऐसी मैच विनिंग परफॉर्मेंस देते देख पछता रही होगी CSK! जानें क्यों

चेन्नई सुपर किंग्स बदलाव के दौर से गुजर रही है। यह सीएसके के लिए मुश्किल समय है। एमएस धोनी की छाया से बाहर निकलकर इस टीम के लिए उसी स्तर पर परफॉर्मेंस देना मुश्किल हो रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, मगर आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद सीएसके का परफॉर्मेंस निराशाजनक रहा है। 2024 में टीम 5वें नंबर पर रही और प्लेयर ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। वहीं 2025 में सीएसके पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। आईपीएल 2026 में भी सीएसके की शुरुआत निराशाजनक रही है, उन्हें सीजन के पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सही कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की तलाश कर रही सीएसके की टीम को 4 अप्रैल को काफी ठेस पहुंची होगी जब उनके दो पूर्व खिलाड़ियों एक ही दिन में किसी अन्य फ्रेंचाइजियों के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी।

समीर रिजवी ने मुंबई इंडियंस को धोया

सबसे पहले बात समीर रिजवी की करते हैं, कभी इस युवा खिलाड़ी पर चेन्नई सुपर किंग्स ने भरोसा जताया था। आईपीएल 2024 की नीलामी में उन्होंने रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा था। धोनी की टीम अगर किसी खिलाड़ी में निवेश कर रही है तो उस खिलाड़ी में कुछ तो खास बात है। इसका सबूत रिजवी ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर राशिद खान को छक्के लगाकर दिया था। हालांकि सीएसके ने उन पर लंबे समय तक भरोसा नहीं जताया और अगले ही साल नीलामी में रिलीज कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस युवा खिलाड़ी को मात्र 95 लाख रुपए में खरीदा और अब यह खिलाड़ी डीसी को लगातार मैच जिता रहा है। आईपीएल 2026 में दिल्ली ने अभी तक दो मैच जीते हैं और इन दोनों ही मैच में रिजवी की अहम भूमिका रही है। डीसी वर्सेस मुंबई मैच में जहां मुंबई की पूरी टीम ने 4 छक्के लगाए थे, वहीं अकेले रिजवी ने 7 छक्कों के साथ 90 रनों की शानदार पारी खेली और लगातार तीसरी बार दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच जीता।

सीएसके को लगा कि 8.40 करोड़ में उन्होंने रिजवी को महंगा खरीदा है, जिस वजह से उन्होंने रिजवी को रिलीज कर 2025 के ऑक्शन में फिर से बोली लगाई, मगर सीएसके इस बार 90 लाख से आगे नहीं बढ़ा। डीसी ने इस मैच बिनर को 95 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। समीर रिजवी इस समय आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

तुषार देशपांडे बने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हीरो

आईपीएल 2023 चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी बार चैंपियन बनाने में तुषारदेश पांडे का अहम रोल था। उस सीजन देशपांडे सीएसके लिए सबसे अधिक 21 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे। चेन्नई ने उन्हें नीलामी में मात्र 20 लाख रुपए में खरीदा था। धोनी की कप्तानी में इस भारतीय गेंदबाज ने काफी कुछ सीखा। यही वजह है कि सीएसके उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वापस चाहती थी। राजस्थान रॉयल्स के साथ सीएसके का बिडवॉर 6 करोड़ के पार तक चला। मगर सीएसके ने 6.25 करोड़ पर ही हार मान ली। आरआर ने इस भारतीय गेंदबाज को 6.50 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ तुषारदेशपांडे ने 3 ओवर में मात्र 24 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया। उनकी परफॉर्मेंस में आकर्षण का केंद्र वो आखिरी ओवर था, जिसमें उन्होंने मात्र 4 रन दिए। इस दौरान तुषार ने कई तेज तर्रार यॉर्कर डाली जो सीधा ठिकाने पर गिरी। तुषारदेशपांडे का यह परफॉर्मेंस भी सीएसके को दर्द दे रहा होगा कि काश वह बोली में थोड़ा और आगे तक जाते।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।