जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं बन सकते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, भारत जीता तो किसे मिल सकता है ये अवॉर्ड?

Mar 08, 2026 07:57 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आईसीसी पहले से ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुका है। 8 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय संजू सैमसन है। ऐसे में भारत की ओर से वही इस अवॉर्ड को जीत सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं बन सकते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, भारत जीता तो किसे मिल सकता है ये अवॉर्ड?

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया इतिहास रचना चाहेगी। आज तक कोई टीम लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीती है, वहीं किसी टीम ने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। भारत को अगर न्यूजीलैंड को चित करना है तो जसप्रीत बुमराह जैसे मैच विजेता खिलाड़ियों का परफॉर्म करना अहम है। हालांकि जसप्रीत बुमराह को उनकी मेहनत का इनाम नहीं मिलेगा। जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में कई बार अहम भूमिका निभाई है, हालांकि वह इसके बावजूद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं बन सकते। आईए समझते हैं क्यों-

दरअसल, आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदारों की लिस्ट पहले से ही जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 8 खिलाड़ियों को रखा गया है, जिसमें एक ही भारतीय है। यह भारतीय और कोई नहीं बल्कि संजू सैमसन है, जिन्होंने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 2 मैचों में खूब तबाही मचाई है। जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट में नहीं है, ऐसे में फाइनल में धाकड़ परफॉर्मेंस करने के बावजूद वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं बन सकते। हालांकि वह प्लेयर ऑफ द मैच जरूर जीत सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 15.90 की औसत और 14.40 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं। बुमराह का विकेट का कॉलम ज्यादा इंप्रेस ना करता हो, मगर उनका इकॉनमी रेट इस टूर्नामेंट में 6.62 का रहा है, जो दिखाता है कि कैसे उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर अपना दबाव बना रखा है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ डेथ ओवर्स में उनकी वो आखिरी गेंदें लंबे समय तक फैंस याद रखेंगे। फाइनल में भी बुमराह से ऐसे ही तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

बुमराह अगर आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेते हैं तो वह इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। हालांकि वरुण चक्रवर्ती 13 विकेट के साथ उनसे आगे चल रहे हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।