जसप्रीत बुमराह को क्यों रणजी ट्रॉफी में उतारना चाहती है BCCI? जान लीजिए वजह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले या तो इंडिया ए के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेलना होगा या फिर एक रणजी मैच में उतरना होगा और फिटनेस साबित करनी होगी। 

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 13 सितंबर को वापसी कर सकते हैं। सिलेक्टर्स ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में चुना है। हालांकि, उन्हें अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलना है, लेकिन संभावना यह है कि वे फिट हो जाएंगे और इस सीरीज में खेलेंगे, लेकिन इस बीच एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि न्यूजीलैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उन्हें घर पर एक रणजी मैच या फिर न्यूजीलैंड में इंडिया ए के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेलना होगा।

आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल नवंबर में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद से वे सिर्फ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर आईपीएल में ही नजर आए थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह जरूर मिली थी, लेकिन दो मैचों के बाद वे चोटिल हो गए थे। ऐसे में फुल फिटनेस हासिल करने के बावजूद उन्हें टेस्ट टीम में नहीं रखा जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उन्हें एक फर्स्ट क्लास मैच खेलना होगा और रेड बॉल गेम के लिए मैच फिटनेस साबित करनी होगी।

घुटने की इंजरी से परेशान थे जसप्रीत बुमराह

इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “अभी तो, उन्हें अपनी फिटनेस की वजह से टेस्ट मैच छोड़ने पड़ रहे हैं। न्यूजीलैंड में टेस्ट में मैदान पर उतरने से पहले यह साफ होना चाहिए कि उनका घुटना फर्स्ट-क्लास गेम का लोड झेल सकता है। यह देखना होगा कि वह न्यूजीलैंड में इंडिया ‘A’ के लिए खेलेंगे या रणजी ट्रॉफी गेम खेलेंगे या कोई फर्स्ट-क्लास गेम। अक्टूबर में घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है, लेकिन न्यूज़ीलैंड में ‘A’ गेम वहां ODI सीरीज के साथ ओवरलैप होंगे।”

ऐसे में संभावना है कि जसप्रीत बुमराह शायद वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड में खेलेंगे और वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज मिस करेंगे। इस बीच वे रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि अगले महीने से रणजी ट्रॉफी के 2026-27 के सीजन की शुरुआत होने वाली है। न्यूजीलैंड की सीरीज भारत के लिए बहुत ज्यादा अहम है। अगर एक भी टेस्ट न्यूजीलैंड में भारत हारता है तो फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। अभी भी भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 के आसपास भी नहीं है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जसप्रीत बुमराह को क्यों रणजी ट्रॉफी में उतारना चाहती है BCCI? जानिए वजह