हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा मुंबई इंडियंस की हार का ठीकरा, बोले- बहुत ज्यादा विकेट गंवाए
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के कप्तान ने इस हार का जिम्मेदार बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बताया है।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार का जिम्मेदार पांड्या ने बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बताया है। पांड्या का कहना है कि उन्होंने गुच्छों में बहुत सारे विकेट गंवाए, जबकि गेंदबाजी में कई बड़े रन वाले ओवर भी दिए, जिसका खामियाजा उन्हें अंत में भुगतना पड़ा। बता दें आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना सकी।
मुंबई इंडियंस ने 72 से 154 रनों के अंतर 5 विकेट गंवाए, जबकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रिटायर्ड आउट हुए। रदरफर्ड ने 6ठे नंबर पर आकर 31 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली।
हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ मैच हारने के बाद कहा, "हां (बहुत ज्यादा विकेट गंवाए) और उसी समय, मुझे लगता है कि हमने बहुत ज्यादा (रन) भी दिए। (बॉलिंग करते समय बहुत ज्यादा बड़े रन वाले ओवर) मुझे लगता है कि यह हमेशा कैच-अप करने जैसा था। मुझे लगता है कि पिछले कुछ गेम में, एक बॉलिंग यूनिट या एक बैटिंग यूनिट के तौर पर, हम गेम में आगे रहने के बजाय काफी आगे बढ़ रहे हैं। हमें सच में सोचने की जरूरत है, सच में यह देखने की जरूरत है कि हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं और हम वह मोमेंटम और वह क्लिक कैसे पा सकते हैं जिसकी हमें जरूरत है। हमारे पास यहां से कुछ दिन की छुट्टी है और हम फिर से खेलेंगे।
(यहां बैटिंग सेकंड सही रहेगी?) सच कहूं तो, अब बहुत सी चीजों पर फिर से सोचने की जरूरत है। निश्चित रूप से, यह काम नहीं कर रहा है। कुछ गेम में हमने टॉस जीता है, लेकिन शायद हमें यह देखने की जरूरत है कि बैटिंग ग्रुप या बॉलिंग ग्रुप के तौर पर हमारे पास और क्या ऑप्शन हैं। जिस तरह की विकेट है, उसे देखते हुए, अगर हम बैटिंग भी कर सकें, तो यह अच्छा होगा। हमें अभी भी क्रिकेट खेलना है, हमें अभी भी अच्छी बैटिंग करनी है, हमें अभी भी अच्छी बॉलिंग करनी है। और अगर हम ऐसा करते हैं, तो टॉस के बावजूद (हम ठीक रहेंगे)।
(बॉलिंग पावरले के दौरान उनके प्लान पर) हम यही प्लान कर रहे हैं और इसी बारे में बात कर रहे हैं, कि हम पावरप्ले में कुछ मोमेंटम कैसे लाएं। क्योंकि अगर आप देखें, बैटिंग और बॉलिंग दोनों में, हम पावरप्ले में बराबरी करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि आपने कहा, बहुत सारे ऑप्शन पूछे जाएंगे और दिए जाएंगे। हम देखेंगे कि हम अगले गेम में क्या कर सकते हैं।
(रदरफोर्ड पर) हां। जब हमने उसे (रदरफोर्ड को) लिया, तो यह हमारे लिए हमेशा एक्साइटिंग था। हम हमेशा जानते थे कि उसमें किस तरह का पोटेंशियल और किस तरह की पावर है। जिस तरह से उसने बैटिंग की, उससे हमें एक्स्ट्रा कुशन मिला और साथ ही कॉन्फिडेंस भी मिला कि अगर हम कुछ बदलाव करना चाहते हैं या हम देखना चाहते हैं कि इस टीम को क्या चाहिए, तो हम निश्चित रूप से ऐसा कर सकते हैं क्योंकि वह जिस तरह से बैटिंग कर रहा है।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


