Ind Vs Eng सीरीज समाप्त, कौन जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड? श्रेयस अय्यर कुछ रनों से चूक गए
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच कौन जीता, आपको बताते हैं। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टीम ने साथ नहीं दिया। वे प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने से कुछ रन से चूक गए।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का समापन हो गया है। इंग्लैंड ने इस सीरीज पर 4-0 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया की इतनी बुरी हार इससे पहले कभी नहीं हुई थी। पांच मैचों की सीरीज में भारत एक भी मैच नहीं जीता है। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इसके अलावा भारत को चारों मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। इंग्लैंड बनाम भारत इस सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड विनर खिलाड़ी कौन रहे, आइए आपको बताते हैं।
IND VS ENG पांच मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने जीता। उन्हें इस खास सम्मान से नवाजा गया। ब्रुक इस पूरी सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों की चार पारियों में 114.50 की कमाल की औसत के साथ कुल 229 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 15 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 214.02 का रहा। हैरी ब्रुक ने इस पूरी सीरीज में लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट वाली भूमिका अदा की और टीम को पहली बार तीन मैचों से अधिक की सीरीज में भारत के खिलाफ जीत दिलाई। हैरी ब्रुक ने पांचवें और आखिरी मैच में तूफान ला दिया। उन्होंने 45 गेंदों में 95 रनों की पारी 4 चौकों और 8 छक्कों की मदद से खेली। हैरी ब्रुक जब चल जाते हैं तो तबाही मचा देते हैं।
पहले मैच में बारिश के कारण इंग्लैंड की बल्लेबाजी नहीं आई थी, इस कारण ब्रुक बैटिंग नहीं कर सके थे। दूसरे मुकाबले में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को रडार पर लेते हुए 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 260 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 15 गेंदों में 39 रन बनाए और अपनी टीम को मोमेंटम प्रदान किया। तीसरे मैच में हैरी ब्रुक का बल्ला खामोश रहा था और उन्होंने 12 गेंदों में 16 रन ही एक चौके की मदद से बना सके थे। सीरीज के चौथे और निर्णायक मुकाबले में हैरी ब्रुक ने एक बार फिर जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 225.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 35 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली और नाबाद अपनी टीम को मैच जिताने के बाद पवेलियन लौटे। भारत ने रन कम बनाए थे, वर्ना हैरी ब्रुक जिस लय में दिख रहे थे शतक भी लगा सकते थे। पांचवें मैच में भी पहला विकेट गिरने के बाद उन्होंने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के साथ जिस लय में बल्लेबाजी की और 95 रन 211 की स्ट्राइक रेट से बनाए वह कमाल था।
श्रेयस अय्यर कुछ रनों से POTS अवार्ड जीतने से चूके
श्रेयस अय्यर भी प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीतने के दावेदार हो सकते थे, लेकिन कुछ रनों से हैरी ब्रुक आगे निकल गए। अय्यर ने इस सीरीज में पांच मैचों की 5व पारियों में 54.50 की औसत के साथ कुल 218 रन बनाए और हैरी ब्रुक से सिर्फ 11 रन पीछे रहे। कप्तान अय्यर का स्ट्राइक रेट 157.97 का रहा। उन्होंने 18 चौके और 7 छक्के लगाए।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



