सूर्या की जगह अगला कप्तान कौन ? मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को बताया दावेदार

Mar 10, 2026 09:33 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

सूर्यकुमार यादव की जगह भारत का अगला कप्तान कौन होना चाहिए, मोहम्मद कैफ ने इस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने संजू सैमसन का नाम अगले कप्तान के लिए सुझाया है।

सूर्या की जगह अगला कप्तान कौन ? मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को बताया दावेदार

भारत की टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चा होने लगी। इस चर्चा की शुरुआत मोहम्मद कैफ ने की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम का भविष्य का कप्तान बनाने के विचार का पुरजोर समर्थन किया है। कैफ का मानना है कि संजू के पास वह अनुभव और मानसिक ठहराव है, जो एक अंतरराष्ट्रीय कप्तान के लिए सबसे जरूरी गुण होता है। उन्होंने संजू की संभावनाओं पर बात करते हुए स्पष्ट रूप से कहा, "संजू ही कप्तान बन सकते हैं व्हाई नॉट, क्योंकि मुझे लगता है कप्तान वही अच्छा होता है जिसने दुनिया देखी हुई है।" कैफ के अनुसार, किसी नए खिलाड़ी को सीधे कप्तानी सौंपना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं किया होता है।

कप्तानी के लिए कैफ ने आईपीएल के अनुभव को बड़ा पैमाना बनाया है। उनका तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने से पहले खिलाड़ी को आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खुद को एक लीडर के रूप में साबित करना चाहिए। संजू सैमसन के पक्ष में दलील देते हुए उन्होंने कहा, "कप्तान उसी को बनना चाहिए जिसने ट्रॉफी जिताई हो जिसने कप्तानी पहले करी हो जिसने आईपीएल में 100 150 मैच खेले हो।" कैफ ने कहा कि "संजू ने राजस्थान रॉयल्स से कप्तानी करी हुई है, पहले फाइनल में टीम को लेके आए हुए हैं।" इस लंबे अनुभव की वजह से उन्हें मैदान पर सही बॉलिंग बदलाव करने और दबाव के क्षणों में सही फैसले लेने की महारत हासिल है।

कैफ ने संजू सैमसन की तुलना वर्तमान और पूर्व कप्तानों से करते हुए परिपक्वता पर जोर दिया। उन्होंने उदाहरण दिया कि रोहित शर्मा भी 30-32 साल की उम्र में भारतीय टीम के कप्तान बने थे, जब वे आईपीएल में पांच ट्रॉफियां जीतकर एक परिपक्व कप्तान बन चुके थे। वर्तमान कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा करते हुए कैफ ने उन्हें आईपीएल का खलीफा और एक पूरी तरह मैच्योर खिलाड़ी बताया। हालांकि, उनका मानना है कि यदि भविष्य में सूर्या कप्तानी छोड़ते हैं, तो संजू सबसे उपयुक्त विकल्प होंगे, क्योंकि वे रोहित शर्मा के उसी 'मैच्योर' मॉडल में फिट बैठते हैं, जहां खिलाड़ी खेल की बारीकियों को समझता है और दबाव में पैनिक नहीं करता।

भविष्य की संभावनाओं पर बात करते हुए कैफ ने संजू की उम्र और फिटनेस को उनके हक में बताया। संजू अभी 31 साल के हैं और कैफ के अनुसार, टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में तजुर्बा बहुत मायने रखता है। उन्होंने संजू के भविष्य को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा, "अगर फिटनेस बना के रखी है फॉर्म चलता रहा तो क्यों नहीं यार, वो शायद भारत के अगले कप्तान हो सकते हैं।" कैफ का मानना है कि संजू ने जिस शांत स्वभाव और बहादुरी से इस विश्व कप में वापसी की है, वह अन्य खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। यदि वे अपनी फिटनेस और फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वे 2028 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व करने के प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।