IPL 2026: नंबर-1 से 11 तक...किस बैटिंग पोजिशन पर किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? कोहली-धोनी लिस्ट में नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज हम आपके लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने नंबर-1 से लेकर 11 तक किस बैटिंग पोजिशन पर कितने रन बनाए हैं। यहां एक और हैरानी की बात यह है कि रोहित शर्मा का नाम बतौर ओपनर दर्ज नहीं है।

IPL 2026: नंबर-1 से 11 तक...किस बैटिंग पोजिशन पर किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? कोहली-धोनी लिस्ट में नहीं

विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है जो आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहे हैं। विराट कोहली के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, वहीं धोनी को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। आईपीएल में इतनी तबाही मचाने के बावजूद जब बात नंबर-1 से 11 तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आती है तो इस लिस्ट में दोनों दिग्गजों का नाम नहीं दिखाई देता। जी हां, आज हम आपके लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्होंने नंबर-1 से लेकर 11 तक किस बैटिंग पोजिशन पर कितने रन बनाए हैं। यहां एक और हैरानी की बात यह है कि रोहित शर्मा का नाम बतौर ओपनर दर्ज नहीं है।

बतौर ओपनर IPL में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन

आईपीएल के इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के नाम दर्ज है। वॉर्नर ने नंबर-1 पर बैटिंग करते हुए सबसे अधिक 4268 रन बनाए हैं। वहीं धवन ने नंबर-2 पर बल्लेबाजी करते हुए 5225 रन बनाए हैं।

नंबर-3 पर मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम है। रैना ने आईपीएल में अधिकतर समय इसी नंबर पर बैटिंग की है। रैना ने नंबर तीन पर खेलते हुए 4934 रन बनाए हैं।

टॉप-3 में मौजूद इन तीनों बल्लेबाजों के नाम ही 4000 से अधिक रन दर्ज है, आगे आने वाले बल्लेबाजों में कोई 2500 रन तक का आंकड़ा नहीं छू पाया है। यह आंकड़ा बताता है कि क्यों टीमें अपने टॉप-3 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा निवेश करती है।

रोहित शर्मा नंबर-4 पर

रोहित शर्मा ने आईपीएल में बतौर ओपनर नहीं, बल्कि नंबर-4 पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जी हां, हिटमैन ने इस नंबर पर बैटिंग करते हुए 2392 रन बनाए हैं। आईपीएल में ओपनिंग करने से पहले वह मिडिल ऑर्डर में ही बैटिंग किया करते थे। कई बार तो उन्होंने फिनिशर की भी भूमिका अदा की है।

नंबर-5 पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज का भी आईपीएल करियर काफी लंबा रहा है। मिलर ने इस बैटिंग पोजिशन पर 2002 रन बनाए हैं।

धोनी नहीं है फिनिशर्स की लिस्ट में

नंबर-6 और 7 जो फिनिशर की भूमिका के लिए जाता है, उसमें एमएस धोनी का नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दो विस्फोटक बल्लेबाजों -कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल- का नाम दर्ज है। पोलांड ने नंबर-6 पर 1372 रन तो रसेल ने नंबर-7 पर 890 रन बनाए हैं।

नंबर-8 पर हरभजन सिंह 406 रन, नंबर-9 पर भुवनेश्वर कुमार 232, नंबर-10 पर प्रवीण कुमार 86 रन और नंबर-11 पर संदीप सर्मा 37 रनों के साथ मौजूद हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL में किस बैटिंग पोजिशन पर किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? कोहली-धोनी का नाम नहीं