किसने सबसे ज्यादा उम्र में खेला ODI मैच? रोहित शर्मा टॉप-50 में भी नहीं; लिस्ट में एक भारतीय मूल का क्रिकेटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में मैच खेलने वाले टॉप 5 क्रिकेटर की लिस्ट में एक भारतीय मूल का प्लेयर है। रोहित शर्मा ने भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

किसने सबसे ज्यादा उम्र में खेला ODI मैच? रोहित शर्मा टॉप-50 में भी नहीं; लिस्ट में एक भारतीय मूल का क्रिकेटर

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच डाला। वह भारत की ओर से वनडे मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। वह फिलहाल 39 साल और 44 दिन के हैं। रोहित ने मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे खेला था। रोहित ने भले ही भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन सबसे ज्यादा उम्र में वनडे मैच खेलने वालों की ओवरऑल लिस्ट में 'हिटमैन' टॉप-50 में भी नहीं है। हालांकि, टॉप-5 में भारतीय मूल का एक क्रिकेटर शामिल है।

किसने सबसे ज्यादा उम्र में ODI मैच खेला?

वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में मैच खेलने का रिकॉर्ड नोलन क्लार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने 1996 में 47 साल और 257 दिन की उम्र में नीदरलैंड की ओर से यह कारनामा किया था। नोलन तब रावपिंडी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। उनका जन्म बारबाडोस में हुआ था। दूसरे नंबर पर जॉन ट्रेकोस हैं। वह 1993 में जिम्बाब्वे की तरफ से भारत के विरुद्ध 45 साल और 312 दिन में मैच में खेले। यह पुणे में आयोजित हुआ। ट्रेकोस का जन्म इजिप्ट में हुआ। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नॉर्मन गिफोर्ड ने 1985 में 44 साल और 361 दिन की उम्र में वनडे मुकाबला खेला था। वह उस वक्त शारजाह के मैदान पर पाकिस्तान के सामने उतरे थे।

राहुल शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर

भारतीय मूल के राहुल शर्मा लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 43 साल और 308 दिन की उम्र में हॉन्ग कॉन्ग का प्रतिनिधित्व किया था। राहुल ने 2004 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे खेला। भारत की राजधानी में दिल्ली में जन्मे राहुल ने हॉन्ग कॉन्ग के लिए केवल दो वनडे मुकाबले खेले। वहीं, फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर खुर्रम खान हैं, जिन्होंने 43 साल और 267 दिन में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का प्रतिनिधित्व किया था। खुर्रम 2015 में नेपियर में वेस्टइंडीड के विरुद्ध उतरे थे। उनका जन्म पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ।

वनडे मैच खेलने वाले टॉप 5 सबसे उम्रदराज क्रिकेटर

47 साल और 257 दिन- नोलन क्लार्क (नीदरलैंड

45 साल 312 दिन- जॉन ट्रेकोस (जिम्बाब्वे)

44 साल 361 दिन- नॉर्मन गिफोर्ड (इंग्लैंड)

43 साल 308 दिन- राहुल शर्मा (हॉन्ग कॉन्ग)

43 साल 267 दिन- खुर्रम खान (संयुक्त अरब अमीरात)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।