सचिन तेंदलुकर या विराट कोहली, कौन है बेस्ट? शिवम दुबे ने कहा- कोहली के साथ मैं खेला हूं...

लाइव हिन्दुस्तान
share

सचिन तेंदलुकर और विराट कोहली में से कौन सा खिलाड़ी बेहतर है यह एक अंतहीन डिबेट की तरह का टॉपिक है। इसी पर अब भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे बोलने के लिए फंसे थे। हालांकि, उन्होंने बड़ा ही डिप्लोमैटिक जवाब दिया और बच निकले। क्या कहा पढ़िए।

sachin tendulkar and virat kohli
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

हाल ही में भारतीय पुरुष टी-20 टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने न्यूज 18 के स्पोर्ट्स नेक्स्ट को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब भी दिए हैं। शिवम दुबे से रेपिड फायर के दौरान कई ऐसे सवाल पूछे गए जिसमें वे फंसते हुए नजर आए। एक ऐसा ही सवाल था आप सचिन तेंदलुकर या विराट कोहली में से किसे बेस्ट मानते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए पहले तो शिवम दुबे सहज नजर आए लेकिन जैसे ही मुंह से पहला वाक्य निकाला उसके बाद झेंप गए। उन्होंने अपनी जुबान को तुरंत रोक लिया, शब्द वापस खींच लिए और किसी एक को चुनने के बजाय दोनों ही दिग्गजों को बेहतर बताना उचित समझा।

शिवम दुबे ने दिया डिप्लोमैटिक जवाब

हालांकि, उन्होंने जो जवाब दिया वह फैंस को काफी रोमांचित कर रहा है। उनसे पूछा गया सचिन या कोहली? तब उन्होंने कहा- "सचिन को मैंने देखा है, कोहली के साथ मैं खेला हूं..." इतना सुनते ही फैंस और उत्साहित हुए कि आगे क्या बोलेंगे। फिर कुछ क्षण बोलते- बोलते रुक गए। गहरा सोच- विचार करने के बाद मुस्कुराते हुए लहजे में दुबे बोले- "दोनों ही बेस्ट हैं।" किसी एक की तारीफ सुनने बैठे फैंस के लिए यह उत्साह निराशा में भी बदल गया होगा।

बतौर कप्तान कोहली से धोनी बेस्ट, और भी जवाब दिए

उन्होंने रेपिड फायर के और भी प्रश्नों के जवाब दिए। महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट कैप्टन बताया। बतौर कप्तान आप किसे चुनेंगे महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली? इस पर शिवम दुबे ने बिना देरी किए धोनी का नाम लिया। जब उनसे पूछा गया कि कोई ऐसा गेंदबाज जिसे आप खेलना पंसद नहीं करेंगे तब दुबे ने जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर का नाम लिया। शिवम दुबे वैभव सूर्यवंशी के साथ बैटिंग करना इंजॉय तो करना चाहते हैं, लेकिन उनकी इच्छा 15 वर्षीय वंडर बॉय के सामने गेंदबाजी करने की भी है। एक बल्लेबाज जिसे शिवम दुबे गेंदबाजी करना पसंद नहीं करेंगे वह सूर्यकुमार यादव हैं। उनका मानना है कि यह खिलाड़ी कब कहां किस तरीके से शॉट मार दे कुछ कह नहीं सकते।

सबसे ज्यादा मस्ती करते हैं ये खिलाड़ी

बेहतर सलाह सूर्यकुमार यादव देते हैं या रोहित शर्मा इस पर शिवम दुबे ने रोहित शर्मा का नाम लिया। टीम इंडिया में सबसे ज्यादा मस्ती रवि बिश्नोई और ईशान किशन करते हैं शिवम दुबे ने यह भी बताया। शिवम दुबे क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होते इस सवाल पर उन्होंने कहा कि शायद पिताजी का बिजनेस संभाल रहा होता या मॉडलिंग कर रहा होता। एक स्किल जो वह किसी से लेना चाहते हैं वह यह है कि वे जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी की स्किल लेना चाहते हैं। अगर उनके बस में होता तो वह जसप्रीत बुमराह की तरह की गेंदबाजी करते।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सचिन तेंदलुकर या विराट कोहली, कौन है बेस्ट? शिवम दुबे ने कहा- कोहली के साथ मैं…