कौन है समीर रिजवी? LSG को मिला अपनों से धोखा; कभी धोनी ने लगाया था ‘8.40 करोड़’ का दाव
Who is Sameer Rizvi: समीर रिजवी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुंह से जीत छीनी। इस युवा खिलाड़ी ने 70 रनों की शानदार पारी खेल दिल्ली को जीत दिलाई। आईए जानते हैं उनके बारे में-

Who is Sameer Rizvi: समीर रिजवी कौन है, समीर रिजवी कहां से खेलते हैं, समीर रिजवी का डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा रहा है, समीर रिजवी को आईपीएल नीलामी में कितने पैसे मिले….आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ पारी के बाद हर जगह ऐसे ही सवाल है। LSG ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए मात्र 142 रनों का टारगेट रखा था। हालांकि इस स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम एक समय पर मुश्किल में पड़ गई थी, जब उन्होंने मात्र 26 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे। तब रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स ने ना सिर्फ डीसी की पारी को संभाला बल्कि शतकीय साझेदारी कर पहली जीत भी दिलाई। आईए जानते हैं समीर रिजवी के बारे में-
दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से मशहूर हैं समीर रिजवी
समीर रिजवी का जन्म 6 दिसंबर 2003 को हुआ था। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आयु-समूह क्रिकेट भी खेला है। रैना से मिलती-जुलती खेल शैली के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से जाना जाता है।
रिजवी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और मेरठ के गांधीबाग अकादमी में इस खेल का अभ्यास करना शुरू किया, जहां उन्हें उनके मामा तनकीब अख्तर ने ट्रेन किया, जिन्होंने समीर को क्रिकेट को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया।
अख्तर को समीर के पिता के गुस्से का भी सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने समीर को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने से विचलित कर दिया था।
2011 में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में, रिजवी ने उत्तर प्रदेश के कप्तान सुरेश रैना का ध्यान आकर्षित किया, जो 8 साल के रिजवी के फील्डिंग एफर्ट से प्रभावित हुए। रैना ने अंततः रिजवी में प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपना धूप का चश्मा गिफ्ट में दिया।
रिजवी अंडर-16 स्तर तक बल्लेबाजी की शुरुआत करते थे, लेकिन स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी के उनके स्वाभाविक खेल को देखने के बाद उनके एक कोच ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए मना लिया बताया जाता है कि उन्होंने अपने करियर में काफी देर से पढ़ाई शुरू की और 20 साल की उम्र के बाद ही 10वीं की परीक्षा पूरी की।
2020 में जब उनके पिता को ब्रेन हैमरेज का पता चला, तो वे अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले बन गए।
धोनी ने समीर रिजवी के टैलेंट पर खर्च किए थे 8.40 करोड़
2023 यूपी टी 20 लीग में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उस लीग में उन्होंने 455 रन बनाए थे, जिसमें 47 गेंदों पर शतक भी शामिल है।
उनकी इस धुआंधार बैटिंग को देख पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स सहित कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया, हालांकि, उत्तर प्रदेश के अंडर-23 टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें ट्रायल में शामिल नहीं हो पाया।
2024 आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर 8.40 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। रिजवी ने अपने आईपीएल का डेब्यू पहली गेंद पर छक्का लगाकर किया था। हालांकि एक सीजन के बाद सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपए में रिजवी को अपनी टीम में शामिल किया।
LSG को अपने ही खिलाड़ी से मिला धोखा
समीर रिजवी ने यूपी के लिए अपना अधिकतर क्रिकेट खेला है, ऐसे में वह लोकल ग्राउंड को अच्छी तरह जानते हैं। एलएसजी ने उन पर आईपीएल नीलामी में भरोसा नहीं जताया। जिसके बाद अब रिजवी ने अपनी ही होम टीम के खिलाफ 70 रनों की धुआंधार पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


