मुकुल चौधरी की कहानी उनकी जुबानी, पैदा होने से पहले ही शुरू हो गया था क्रिकेट का सफर
मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैरतअंगेज जीत दिलाकर हर किसी को हिला दिया है। उनकी 54 रनों की नाबाद पारी के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुकुल चौधरी के नाम की गूंज उस समय पूरी दुनिया को सुनाई दी, जब 21 साल के इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताई। 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय पर एलएसजी ने 128 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि लखनऊ यहां से मैच जीत सकता है, मगर मुकुल चौधरी ने हार नहीं मानी थी। 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे मुकुल ने इसके बाद ऐसी धुआंधार पारी खेली कि एलएसजी 3 विकेट से यह मैच जीत गया। मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। उनको इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने अपनी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पैदा होने से पहले ही उनका क्रिकेट सफर शुरू हो गया था।
पैदा होने से पहले ही शुरू हो गया था मुकुल चौधरी का सफर
मुकुल चौधरी ने अपने बारे में बताते हुए KKR vs LSG मैच के बाद कहा, “असल में मेरा सफर मेरे जन्म से भी पहले शुरू हो गया था। मेरे पापा का सपना था कि एक दिन उनका बेटा क्रिकेट खेलेगा। लेकिन उस समय, हमारे परिवार की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए मैं जल्दी शुरू नहीं कर सका। मैंने लगभग 12-13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया। उस समय ज्यादा एकेडमी नहीं थीं।"
ऊंचे लेवल पर खेलने के लिए जयपुर शिफ्ट हुए
उन्होंने आगे कहा, "उस समय सीकर में एक एकेडमी थी, SBS क्रिकेट एकेडमी, जो अभी-अभी खुली थी, और मैंने वहां लगभग 5-6 साल ट्रेनिंग की। उसके बाद, मैं जयपुर चला गया क्योंकि अगर आपको ऊंचे लेवल पर खेलना है, तो आपको आगे बढ़ना होगा। मैं पिछले चार साल से जयपुर में प्रैक्टिस कर रहा हूं। फिर पिछले साल, मुझे लगा कि T20 क्रिकेट बहुत तेज हो गया है, खासकर इस लेवल पर, इसलिए मुझे और मैच एक्सपीरियंस की जरूरत थी। मैं 3-4 महीने गुरुग्राम में रहा और दिल्ली में मैच खेले, जिससे मुझे तेज क्रिकेट में ढलने में बहुत मदद मिली। यही मेरा सफर रहा है।”
मुकुल चौधरी के पिता को कब एहसास हुआ की वह बड़े क्रिकेटर बन सकते हैं?
मुकुल चौधरी ने कहा, “मेरे पापा मुझे UP के खिलाफ एक अंडर-19 मैच के बारे में बताते हैं - वह एक लो-स्कोरिंग गेम था, उस गेम में किसी और ने सच में अच्छा परफॉर्म नहीं किया, लेकिन मैंने रन बनाए। उस दिन, उन्हें भरोसा हो गया कि मैं कर सकता हूं।”
मुकुल चौधरी को था लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत दिलाने का भरोसा
उन्होंने KKR vs LSG मैच को लेकर कहा, “प्रेशर तो था। लेकिन मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे यह मौका दिया है, इसलिए मुझे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा है। यह एक ऐसा मौका है जहां आप कुछ बड़ा बन सकते हैं या अपना नाम बना सकते हैं। इसलिए मैं मौके पर फोकस करता हूं, प्रेशर पर नहीं। (जब शमी आउट हुआ तो क्या प्लान था?) मेरा प्लान सिंपल था - मैं आखिर तक टिकना चाहता था। मुझे खुद पर भरोसा है कि अगर मैं आखिर तक नॉट आउट रहा, तो मैं गेम जीत सकता हूं। मैं बस अपने शॉट्स खेलने पर फोकस करता हूँ। अगर बॉल मेरे एरिया में आती है, तो मैं उसे हिट करूंगा। बाकी, जो भी होगा, होगा।”
मुकुल चौधरी आईपीएल प्राइज
मुकुल चौधरी की आईपीएल 2026 में नीलामी 30 लाख रुपए के बेस प्राइज के साथ शुरू हुई थी। 21 साल के इस विकेट कीपर बैटर की जबरदस्त फिनिशिंग काबिलियत पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई थी। मगर अंत में बाजी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 2.60 करोड़ में मारी।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


